{"_id":"6211face46a3e9359b545971","slug":"up-election-2022-3rd-phase-dispute-between-vijay-kapoor-and-acp-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: कानपुर में विजय कपूर और एसीपी के बीच बस्ते लगाने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: कानपुर में विजय कपूर और एसीपी के बीच बस्ते लगाने को लेकर हुआ विवाद
Sun, 20 Feb 2022 01:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और विजय कपूर के बीच हुई बहस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में प्रत्याशी के दो बस्ते लगाने पर पुलिस और विजय कपूर के बीच बहस हो गई। पुलिस का कहना था कि एक बूथ के बाहर सभी प्रत्याशी के एक-एक बस्ते लगाए जाएंगे। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी के भाई विजय कपूर दो बसते लगाने को लेकर काफी देर तक अड़े रहे।
इसी बीच एसीपी गोविंद नगर विकास पांडे से तू-तू मैं-मैं हुई। काफी देर समझाने के बाद मामला शांत हुआ और एक बस्ता लगवाया गया। वहीं विजय कपूर का कहना है कि घर के पीछे मोहन विद्या मंदिर मतदान स्थल के बाहर सभी पार्टी के बस्ते लगे हुए थे, लेकिन पुलिस विभाग के द्वारा हमारे बस्ते हटए जा रहे थे।
हमारे दो समर्थकों को पुलिस हिरासत में ले गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा इसके बाद उन्होंने एसीपी से न्याय पूर्वक कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि अगर हमारे बस्ते हटाए गए तो अन्य पार्टियों के भी बस्ते हटवाए जाएं। दोपहर बाद दोनों समर्थकों को छोड़ा गया। एसीपी विकास पांडे का कहना है बस्ते लगाने को लेकर विवाद हुआ था इसे शांतिपूर्वक निपटा दिया गया है।