फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Cousin, who failed in rape in Kanpur countryside, slits sister throat with a sharp weapon, death

यूपी: गला रेतकर युवती की हत्या, घर के पीछे मिला अर्द्धनग्न शव, चचेरे भाई के घर गई थी खाना बनाने

Sat, 04 Sep 2021 01:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Sep 2021 01:16 AM IST
सार

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शिवली में दुष्कर्म में विफल रहे चचेरे भाई ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या बहन की हत्या कर दी।

विज्ञापन
UP: Cousin, who failed in rape in Kanpur countryside, slits sister throat with a sharp weapon, death
मौके पर जांच के लिए पहुंचे एसपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के शिवली कस्बे में गुरुवार रात एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका अर्द्धनग्न शव मकान के पीछे पड़ा मिला। युवती के भाई ने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


एसपी ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। युवती का अर्द्धनग्न शव मिलने से पुलिस दुष्कर्म या फिर प्रयास के बिंदु पर भी जांच कर रही है। शिवली के जवाहर नगर मोहल्ला स्थित पोस्टऑफिस वाली गली में रहने वाले मंगल की पत्नी रन्नों बच्चों को घर पर ही छोड़कर रक्षाबंधन पर मायके गई थी।
विज्ञापन


इस पर पास में ही रहने वाली उसकी चचेरी बहन कोमल गुरुवार की शाम उसके घर में खाना बनाने गई थी। खाना बनाने के बाद कोमल चचेरे भाई के बच्चों के साथ उसके घर में ही सो गई। शुक्रवार की सुबह मकान के पीछे की तरफ कोमल का अर्द्धनग्न शव पड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवती का गला रेता गया था। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं वारदात की जानकारी पर एसपी केशव कुमार चौधरी, सीओ प्रभात कुमार, डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से आरोपी मंगल के घर में घुस गया।

कोमल के भाई अमित ने चचेरे भाई मंगल पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में मंगल को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। युवती का अर्द्धनग्न शव मिलने से दुष्कर्म या फिर प्रयास के बिंदु पर भी जांच कर रही है। 

दुर्व्यवहार के बाद हत्या की चर्चा 
चचेरी बहन की हत्या में आरोपी मंगल के चरित्र पर बस्ती के लोग सवाल उठा रहे हैं। वहीं युवती का अर्द्धनग्न शव मिलने से लोग उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की चर्चा करते रहे। बस्ती की कई महिलाएं भी मंगल पर गंभीर आरोप लगाती रहीं। (संवाद)

शिवली की गिहार बस्ती में युवती की हत्या के मामले में मृतका के भाई ने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जा रही है। 
केशव कुमार चौधरी, एसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed