{"_id":"c0f0663688928059bec33bd29a905916","slug":"up-congress-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 17 को कांग्रेस की तैयारी, कंपू से सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 17 को कांग्रेस की तैयारी, कंपू से सवारी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 27 Mar 2015 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में मिशन 2017 के लिए अपनी तैयारियों का आगाज कंपू से करने के लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता यहां एकत्र होंगे। 31 मार्च को बिठूर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश प्रभारी मधूसूदन मिस्त्री, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री सहित तमाम बड़े नेता चिंतन और तैयारी बैठक करने आ रहे हैं।
इसमें प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारियों, आईसीसी और पीसीसी मेंबरों की अलग-अलग बैठक होगी। पूरा एजेंडा नगर ग्रामीण इकाई के पास भेजा गया है।
इस कार्यक्रम की मेजबानी भी नगर ग्रामीण को दी गई है। बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी गांधी के शहर आने की तारीख भी तय होगी। यूपी में कांग्रेेस को फिर से खड़ा करने के लिए पार्टी ने भूमि अधिग्रहण बिल को अपना हथियार बनाया है।
इसी कड़ी में यह कवायद की जा रही है। इस बैठक में यह भी तय होगा कि किस महीने और किस तारीख को सोनिया और राहुल गांधी कानपुर से अपने यूपी मिशन की शुरुआत करेंगे। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेसी 10 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
इस यात्रा का मकसद घर-घर जाकर भूमि अधिग्र्र्रहण बिल की वास्तविकता से लोगों को रूबरू कराना है। चिंतन बैठक बिठूर के पंचवटी फार्म हाउस में दिन के 11.30 बजे से शुरू होगी। पहले जिला पदाधिकारी उसके बाद आईसीसी और पीसीसी सदस्यों की बैठक होगी।
पिछले दिनों जेल भरो आंदोलन की सफलता से उत्साहित कांग्रेस नगर ग्रामीण इकाई का इस बैठक की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए प्रदेश से निर्देश भी मिल चुका है।
- अभिजीत सिंह सांगा, अध्यक्ष नगर ग्रामीण कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से यह सूचना जारी कर दी गई। सभी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को भी यह सूचना भेजी गई है। इसमें सभी का रहना अनिवार्य है।
- सियाराम पाल, पीसीसी सदस्य कांग्रेस