फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: CM Yogi's roar in the by-election, attack on sp- bsp and congress

यूपी: उपचुनाव में सीएम योगी की दहाड़, बोले पहले सरकारों ने किया गुंडों का सम्मान अब चल रहा बुलडोजर

Tue, 27 Oct 2020 07:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
UP: CM Yogi's roar in the by-election, attack on sp- bsp and congress
उन्नाव में चुनावी जनसभा को संबाेधित करने के दौरान - फोटो : amar ujala
उन्नाव के बांगरमऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के मुखिया गुंडों को सम्मान देते थे। अब भाजपा सरकार गुंडों को जेल भेज रही है। उनके कार्यकाल में किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इस सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हुआ भी तो दंगा करने वालों से ही नुकसान की भरपाई कराई गई है। बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जो जितना बड़ा अपराधी होता था, उसे उतना बड़ा पद और सम्मान मिलता था। भाजपा के शासनकाल में अराजकता करने वालों के यहां बुलडोजर चल रहा है। अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

गोकशी करने वालों को भी जेल जाना पड़ेगा। हम गो माता की रक्षा के प्रति कटिबद्ध हैं। गो संरक्षण के लिए आश्रयस्थल खोले गए हैं। इसके लिए सरकार पैसा दे रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की उपलब्धियां बताईं। 20 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी नौकरियों की बोली लगती थी।

उनकी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में किसी भी भर्ती में कोई घूस नहीं चली। कोई भी भर्ती पर अंगुली नहीं उठा सकता है। सरकार ने प्रतिभा के अनुसार युवाओं को नौकरी दी है। अन्य पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है। पार्टी के हर पद व जनप्रतिनिधि तक में परिवार के ही लोग कब्जा किए हैं।

इसी कारण इन पार्टियों में बेईमानी, भ्रष्टाचार चरम पर है। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे बूथ कार्यकर्ता अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक बन सकता है। पहले की सरकारों ने सौ रुपये में जनता तक मात्र 10 रुपये पहुंचते थे। अब पूरे सौ रुपये लाभार्थी के खाते में पहुंच रहे हैं। जनसभा में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री मोहसिन रजा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद साक्षी महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed