फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Chunav 2022: voting in six seats of unnao up

UP Chunav 2022: उन्नाव में तैयारी बड़ी, अब जनता के फैसले की घड़ी, 2656 बूथों पर 22 लाख से अधिक वोटर करेंगे मतदान

Wed, 23 Feb 2022 06:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Feb 2022 06:54 AM IST
सार

उन्नाव जिले में चौथे चरण में आज वोट डाले जाएंगे। 2656 बूथों पर 22 लाख से अधिक वोटर 57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती रिकार्ड मतदान कराने की है।

विज्ञापन
UP Chunav 2022: voting in six seats of unnao up
उन्नाव चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में चुनावी महासमर की फाइनल परीक्षा बुधवार को होगी। विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पूरा जोर लगाने के बाद अब बारी जनता की है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को पोलिंग पार्टियां मतदान बूथों पर रवाना हो गईं। फोर्स ने भी मोर्चा संभाल लिया है। जिले में चौथे चरण में आज वोट डाले जाएंगे। 2656 बूथों पर 22 लाख से अधिक वोटर 57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती रिकार्ड मतदान कराने की है। इसके लिए प्रयास भी खूब किए गए हैं। अब जिम्मेदारी जनता की है।
विज्ञापन


अगर वह चाह ले तो जिला वोटिंग में टॉप कर सकता है। डीएम रवींद्र कुमार व सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि बिना किसी डर के मतदान करें। वोट का महत्व पहचानें। हर बूथ पर रिकार्ड वोटिंग हो। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 लाख मतदाता, 57 प्रत्याशी
जिले में कुल वोटर 22,85870 है। इनमें पुरुष मतदाता 12,40612 और महिला वोटर 10,45145 है। चुनाव में 57 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी पुरवा में हैं।

विधानसभा क्षेत्र    मतदाता पुरुष    महिला       कुल
बांगरमऊ         193883      163102    357017
सफीपुर           190393      155487    345886
मोहान            185358      157316    342702
उन्नाव           222136      186889    409053
भगवंतनगर       224443      191649    416097
पुरवा             224399       190702    415115

कुल मतदान केंद्र - 1682
कुल बूथ- 2656
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed