फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Chunav 2022: voting in four seats of farrukhabad up

UP Chunav 2022: फर्रुखाबाद के 14 लाख मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता, चार विधानसभा सीटों के 1629 बूथों पर मतदान

Sun, 20 Feb 2022 09:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Feb 2022 09:58 AM IST
सार

रविवार को फर्रुखाबाद जिले के 13.99 लाख मतदाता चारों विधानसभा क्षेत्रों के 42 प्रत्याशियों के भाग्य का बटन दबाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
UP Chunav 2022: voting in four seats of farrukhabad up
फर्रुखाबाद चुनाव 2022: मतदान के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की वह घड़ी आ गई, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रविवार को फर्रुखाबाद जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। जिले के 13.99 लाख मतदाता चारों विधानसभा क्षेत्रों के 42 प्रत्याशियों के भाग्य का बटन दबाएंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन

 

जिले में कुल 13 लाख 99 हजार 649 मतदाता हैं। रविवार को लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें ये मतदाता अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 42 प्रत्याशी हैं। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में सात, फर्रुखाबाद सदर और भोजपुर में 11-11, अमृतपुर क्षेत्र से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


अब प्रत्याशियों का चुनावी शोर थम चुका है। मतदाताओं के फैसला सुनाने का वक्त आ गया है। सुबह सात बजे से जिले के 990 मतदान केंद्रों के 1629 बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। इसमें मतदाता अपने अधिकार का बटन दबाकर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद कर देंगे। इस चुनाव में करीब 22 हजार युवा पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के करीब 17500 बुजुर्ग मतदान कर सरकार बनाने में योगदान करेंगे। इसके अलावा जिले में 36 किन्नर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी रण में उतरे योद्धाओं को परिणाम के लिए 18 दिन इंतजार करना पड़ेगा। 10 मार्च को मतगणना होगी। 

विधानसभा क्षेत्र     महिला मतदाता         पुरुष मतदाता         कुल मतदाता 
कायमगंज            182041                210461             3,92,514
अमृतपुर                144457                170199            3,14,663
फर्रुखाबाद            171679              200863             3,72,555
भोजपुर               146543                 173370            3,19,917 
कुल मतदाता          644720             754893                13,99,649

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed