फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Chunav 2022: Important information related to the counting place

UP Chunav 2022: मतगणना स्थल पर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे प्रत्याशी और एजेंट, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 09 Mar 2022 11:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Mar 2022 11:27 AM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और उनके एजेंट स्मार्ट फोन या कोई भी इंटरनेट युक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। इन वस्तुओं को जमा कराने के लिए मतगणना स्थल के पास ही काउंटर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
UP Chunav 2022: Important information related to the counting place
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर चुनावी रण में उतरे 93 उम्मीदवारों में से जनता ने किस पर भरोसा जताया, यह 10 मार्च को दोपहर बाद तक स्पष्ट हो जाएगा। नवीन गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल में 203 मेज पर 1068 कर्मचारी और अधिकारी वोटों की गिनती करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रत्याशी और उनके एजेंट मौजूद रहेंगे। हालांकि, किसी को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल, स्मार्ट फोन या इंटरनेट युक्त कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। मंगलवार को कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि ईवीएम के मतों की गणना के लिए 140 मेज, डाक मतपत्रों के लिए 38 और ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के लिए 25 मेज लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों की ड्यूटी रैंडमाइजेशन के तहत लगाई जाएगी। हर मेज पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर व सुपरवाइजर और दो-दो गणना सहायक तैनात रहेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच बूथों का रैंडमाइजेशन के तहत चयन कर ईवीएम के वोट और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटर सर्किल में पुलिस और प्रशासन, दूसरे में स्थानीय पुलिस और कोर सर्किल में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात होंगे। सौ मीटर के दायरे में वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विजय जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे। विजेता प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में घर पहुंचाया जाएगा।

प्रतिबंधित वस्तुएं जमा कराने के लिए काउंटर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और उनके एजेंट स्मार्ट फोन या कोई भी इंटरनेट युक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। इन वस्तुओं को जमा कराने के लिए मतगणना स्थल के पास ही काउंटर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैनुअल कैलकुलेटर लेकर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed