फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Chief Minister helpline start from new year

समस्या है तो नए साल से डायल करें 1076

Sat, 23 Dec 2017 02:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
UP Chief Minister helpline start from new year
डेमो पिक
जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने जा रही सीएम हेल्प लाइन 1076 को लेकर नवीन सभागार कलक्ट्रेट में शुक्रवार को कार्यशाला हुई। इस टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर पर पब्लिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेगी। समस्याअाें का समय पर निस्तारण ना हाेने से अध‌िकार‌ियाें पर गाज ग‌िरेगी। 
विज्ञापन


 

 

Trending Videos

यूपी 100 की तर्ज पर काम करेगी 1076

UP Chief Minister helpline start from new year
डेमो पिक
यूपी 100 की तर्ज पर 1076 पर दर्ज शिकायतों को एसएमएस के जरिये संबंधित विभागों के प्रमुखों को भेजा जाएगा। जिसका उन्हें तय समय सीमा में निस्तारण कराना होगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ स्थित कॉल सेंटर में 500 प्रतिनिधि जनता की शिकायतों की प्रकृति और विभाग के अनुसार उन्हें संबंधित विभाग या अधिकारी को एसएमएस के जरिये भेजेंगे। इन शिकायतों के निस्तारण का अपडेट भी कॉल सेंटर के प्रतिनिधियों द्वारा फोन कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल सेंटर 24 घंटे करेगा काम

UP Chief Minister helpline start from new year
सीएम योगी आदित्यनाथ

शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने पर ही कॉल सेंटर प्रतिनिधि शिकायत को निस्तारित मानेंगे। यह कॉल सेंटर 24 घंटे काम करेगा। इसमें शिकायतों के 396 प्रकार वर्गीकृत किए गए हैं, जिसमें सभी विभाग शामिल हैं। शिकायत का निस्तारण न होने पर 15 दिन बाद इसे लेवल एक अधिकारी को फारवर्ड किया जाएगा। सात दिन में यहां भी निस्तारण न होने पर इसे लेवल दो अफसर के पास भेजा जाएगा।

वहां से निस्तारण न होने पर शिकायत लेवल तीन अधिकारी और यहां भी न होने पर लेवल चार अधिकारी के पास भेजी जाएगी।

 

विज्ञापन

1076 हेल्प लाइन नंबर फ्रंट की तरह काम करेगा

UP Chief Minister helpline start from new year
डेमो पिक
​नई व्यवस्था में आईजीआरएस (जन सुनवाई पोर्टल) बैक और 1076 हेल्प लाइन नंबर फ्रंट की तरह काम करेगा। अधिकारी के तबादले पर चार्ज लेने वाले अधिकारी को शिकायतों का निस्तारण कराना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 1076 पर फर्जी शिकायतें करने पर नंबर ब्लॉक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त होने वाली शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें और समय पर निस्तारण करें। कार्यशाला में एडीएम-एलए समीर वर्मा समेत सभी एसडीएम और अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed