फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up board student's Numbers increased

कोर्ट ने कापी जंचवाई, नंबर बढ़े

Tue, 02 Feb 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
up board student's Numbers increased

यूपी बोर्ड परीक्षा 2014-15 में हाईस्कूल की परीक्षा में गलत मूल्यांकन के कारण 87.16 फीसदी अंक पाने वाले सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज इंदिरा नगर के छात्र सौरभ कुशवाहा को पुन: मूल्यांकन में 91 फीसदी अंक मिले हैं। सौरभ के पिता सत्य प्रकाश ने बताया कि सौरभ शुरू से मेधावी रहा है।

विज्ञापन


हाईस्कूल में उसे 90 फीसदी से अधिक नंबरों की उम्मीद थी। पर, रिजल्ट देखने के बाद कम नंबर देख कर उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने कालेज के सहयोग से यूपी बोर्ड में आरटीआई डाली, और इंगलिश, हिंदी व कला विषय की उत्तर पुस्तिका बोर्ड से प्राप्त की। उन्होंने दावा किया कि कापियों में कई प्रश्नों का मूल्यांकन नहीं किया गया।
विज्ञापन


सिर्फ कापी के ऊपर अंक दे दिए गए। बताया कि उन्होंने कापियां जांचने के लिए एक्सपर्ट पैनल से दोबारा मूल्यांकन की अपील की और इलाहाबाद हाईकोर्ट में दिसंबर में केस दायर किया। इसके बाद दोबारा कापियां जांची गईं और बेटे के नंबर बढ़ गए। नई मार्कशीट में हिंदी विषय के नंबर 89 से बढ़ कर 94, इंगलिश में 83 से बढ़ कर 86 और कला में 77 से बढ़ कर 92 अंक मिले। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने सौरभ की नई मार्कशीट जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed