{"_id":"62adaaa0d7eca609580e7e4f","slug":"up-board-result-2022-prince-became-up-topper-with-his-hard-work-said-dream-of-joining-indian-army-but-not-satisfied-with-agneepath-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2022: प्रिंस अपनी मेहनत से बने यूपी टॉपर, कहा- भारतीय सेना में जाने का है सपना, लेकिन अग्निपथ स्कीम से संतुष्ट नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2022: प्रिंस अपनी मेहनत से बने यूपी टॉपर, कहा- भारतीय सेना में जाने का है सपना, लेकिन अग्निपथ स्कीम से संतुष्ट नहीं
Sat, 18 Jun 2022 04:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 18 Jun 2022 04:06 PM IST
सार
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के स्टेट टॉपर बने प्रिंस पटेल टॉपर मूलतया फतेहपुर जिले के इब्राहिमपुर गांव के निवासी हैं। प्रिंस कानपुर आवासीय विद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं। वो भारतीय सेना में जाकर राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
टॉपर प्रिंस पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 97.67% अंक हासिल कर प्रदेश में प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। यह सफलता विशुद्ध रूप से उनकी मेहनत का नतीजा है। न तो कोचिंग की और न ही किसी विषय को रटा। किताबों की मदद से खुद के नोट्स तैयार किए और उन्हें पढ़ा।
उनका सपना एनडीए में जाकर देश की सेवा करना है। यह लक्ष्य उन्होंने बचपन में ही तय कर लिया था। लेकिन वो अग्निपथ योजना से सहमत नहीं। उनका कहना है कि पुरानी व्यवस्था ही लागू होना चाहिए। मूलरूप से फतेहपुर की बिंदकी तहसील के इब्राहिमपुर में रहने वाले प्रिंस कानपुर के मुरलीपुर स्थित अनुभव इंटर कॉलेज में दसवीं के छात्र रहे हैं।
विज्ञापन
प्रिंस के पिता अजय कुमार किसान हैं और माता शिवकांति देवी गृहिणी हैं। यहां उन्होंने नौंवी में दाखिला लेकर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करनी शुरू की थी। प्रिंस का कहना है कि उन्हें गणित और विज्ञान अन्य विषयों की अपेक्षा ज्यादा अच्छे लगते हैं।