{"_id":"60e93ebdf173415ce47818d7","slug":"up-block-pramukh-chunav-direct-fight-between-bjp-and-sp-on-six-seats-in-kanpur-results-will-be-declared-by-evening","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Block Pramukh Chunav: कानपुर की छह सीटों पर भाजपा और सपा की सीधी लड़ाई, शाम तक घोषित होंगे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Block Pramukh Chunav: कानपुर की छह सीटों पर भाजपा और सपा की सीधी लड़ाई, शाम तक घोषित होंगे नतीजे
Sat, 10 Jul 2021 12:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:01 PM IST
सार
महानगर के जिन ब्लॉकों में चुनाव होना है, वहां पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। कई दिनों से दोनों पार्टियों के बीच चल रही खींचतान के बाद इन छह सीटों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) को कोई भी एक पार्टी अपने खेमे में शामिल करने में असफल रही।
विज्ञापन
सपा व भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में धनबल, बाहुबल और सत्ता की चाल से पल-पल बदलती सियासी आस्था के बीच शनिवार को जमकर घमासान होने के आसार हैं। शहर के साथ कानपुर देहात जिले में भी यही स्थिति है। शहर की दस में से छह सीटों पर चुनाव होगा। चार सीटों पर गुरुवार को सिर्फ भाजपा समर्थित प्रत्याशी के नामांकन से उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था।
इन्हें शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीत का प्रमाणपत्र भी दे दिया गया। उधर, कानपुर देहात की सभी दस सीटों पर भाजपा और सपा में सीधा मुकाबला है। शुक्रवार को पतारा से कुल तीन में से एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया।
महानगर के जिन ब्लॉकों में चुनाव होना है, वहां पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। कई दिनों से दोनों पार्टियों के बीच चल रही खींचतान के बाद इन छह सीटों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) को कोई भी एक पार्टी अपने खेमे में शामिल करने में असफल रही। जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें बिल्हौर, ककवन, चौबेपुर, सरसौल, पतारा और भीतरगांव शामिल हैं।
विज्ञापन
इनमें से कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा और सपा के समर्थकों के बीच विवाद हो सकता है। इसके लिए पुलिस बल ने अपनी तैयारी कर रखी है। निर्वाचन विभाग के अनुसार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

चार ब्लॉक, जहां भाजपा निर्विरोध
कल्याणपुर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी अनुराधा अवस्थी और घाटमपुर से इंद्रजीत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। इन दो ब्लॉकों में सपा प्रत्याशी ही नहीं तलाश पाई। वहीं शिवराजपुर में नामांकन से ठीक पहले सपा प्रत्याशी विनोद सिंह चंदेल के लापता होने से भाजपा प्रत्याशी शुभम बाजपेई की जीत का रास्ता साफ हो गया।
बिधनू ब्लॉक में सपा प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण दिवाकर नामांकन तो दाखिल कर दिया, लेकिन प्रस्तावक ने धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाकर उनकी उम्मीदवारी खत्म कर दी। ऐसे में यहां भी भाजपा के अरुण कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्विरोध निर्वाचित सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया।
कहां कितने मतदाता (बीडीसी)
ब्लॉक मतदाता
बिल्हौर 86
ककवन 32
चौबेपुर 70
सरसौल 94
पतारा 75
भीतरगांव 89