फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: BJP now trying to win the seat of block chiefs

यूपी: अब ब्लॉक प्रमुखों की सीट फतह करने में जुटी भाजपा, कानपुर-बुंदेलखंड की 110 सीटों में 100 पर जीत का लक्ष्य

Mon, 05 Jul 2021 10:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Jul 2021 10:58 AM IST
सार

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों में शहरी क्षेत्रों को छोड़कर ब्लॉक प्रमुख की कुल 110 सीट हैं। इस चुनाव में अभी तक भाजपा की उपस्थिति दमदार नहीं रही है।

विज्ञापन
UP: BJP now trying to win the seat of block chiefs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 14 में से 13 जिलों में फतह के बाद भाजपा अब ब्लॉक प्रमुखों की सीटों पर अपना प्रत्याशी जिताने की रणनीति बनाने में जुट गई है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव अधिसूचना जारी हो जाएगी।
विज्ञापन


कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों में शहरी क्षेत्रों को छोड़कर ब्लॉक प्रमुख की कुल 110 सीट हैं। इस चुनाव में अभी तक भाजपा की उपस्थिति दमदार नहीं रही है। पिछले चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड में महज 15 फीसदी सीटें हीं पार्टी के खाते में आई थीं।
विज्ञापन


इससे पहले के वर्षों में हालत और भी खराब रही। ज्यादातर सीटों पर सपा और बसपा का दबदबा रहा। इस बार भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मिली जीत के जश्न के बीच ब्लॉक प्रमुखों के लिए पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पार्टी ने कम से कम 100 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। रविवार को भी सभी जिलाें से संभावित प्रत्याशियों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय आती रही। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed