फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up bjp government minister statement on congress

भाजपा के मंत्री का कांग्रेस पर वार, सरकारों ने रोटी, कपड़ा मकान में फंसा जनता को देश सेवा से भटकाया

Sat, 28 Sep 2019 07:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Sep 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
up bjp government minister statement on congress
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना उत्तर प्रदेश सरकार - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम में शनिवार को भाजपा के जनजागरण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश का 56 इंच का सीना कर दिया है। वहीं, कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है और देश को तोड़ने की बात कर रही है।
विज्ञापन


कश्मीर के मुद्दे पर जो कांग्रेसी विरोध करते हैं, यह बात यदि राहुल गांधी कहते तो कोई बात नहीं, वह तो कुछ भी कह सकते हैं। औद्योगिक मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि जिस कश्मीर के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शहादत दी। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने रियासतों के विलय का संकल्प लिया।
विज्ञापन


 

नेहरूजी द्वारा अनुच्छेद 370 लागू करने पर मुखर्जी ने विरोध करते हुए कहा था कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। यही उनके कांग्रेस छोड़ने का कारण बना। कश्मीरी ब्राह्मणों पर मुगल अत्याचार करते थे, तब महाराजा रणजीत सिंह रक्षा करने गए। कांग्रेस ने जनता को रोटी, कपड़ा और मकान में फंसाए रखा, देश सेवा के लिए सोचने तक का मौका नहीं दिया।

कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाने का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई भी लगातार विरोध करते रहे। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को चाणक्य बताते हुए कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने को लेकर लोग 72 साल से सोच रहे थे, वह अमित शाह व मोदी ने 34 घंटे में कर दिखाया। कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है, देश तोड़ने की बात कह रही है।

मोदी ने कश्मीर को असली आजादी दिलाकर पूरे देश का 56 इंच का सीना कर दिया है। पहले लद्दाख के लिए देश से जाने वाली धनराशि को भी वहां तक लोग पहुंचने नहीं देते थे, अब लद्दाख को हक मिलेगा। मोदी देश का सम्मान बढ़ाने और विश्वगुरु बनाने का प्रयास कर रहे हैं। महाना ने कहा कि अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की बारी ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed