{"_id":"60fadc5be8b6707bb40a3e2d","slug":"up-banda-district-settlement-officer-missing-from-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बांदा जिले के बंदोबस्त अधिकारी फतेहपुर से लापता, परिजनों से सुबह आठ बजे वीडियो कॉल पर की थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बांदा जिले के बंदोबस्त अधिकारी फतेहपुर से लापता, परिजनों से सुबह आठ बजे वीडियो कॉल पर की थी बात
Fri, 23 Jul 2021 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 23 Jul 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में तैनात चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी ड्यूटी पर जाते समय लापता हो गए। फोन बंद होने पर परिवार को चिंता हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।गोरखपुर जिले के सूपा बाजार निवासी विनोद वर्मा करीब छह साल से बांदा जिले में तैनात हैं।
वह 18 जुलाई को छुट्टी लेकर घर गए थे। इसके बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। उनकी सुबह करीब आठ बजे वीडियो कॉल पर परिजनों से बात हुई। उस समय वह शहर के ज्वालागंज बस अड्डे पर बांदा जाने वाली बस में बैठे थे। दोपहर करीब 12 बजे तक बांदा नहीं पहुंचे।
कुछ कर्मचारी बांदा बस अड्डे में उनके आने का इंतजार कर रहे थे। कर्मचारियों का फोन पर संपर्क नहीं हुआ। तब कर्मचारियों ने बंदोबस्त अधिकारी के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कानपुर से उनके करीबी आदित्य गुप्ता को भेजा।
विज्ञापन
उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी के सहारे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बंदोबस्त अधिकारी के साथ जहरखुरानी होने की आशंका जता रही है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।