फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Another act of inspector who taking bribe in Kannauj came to light

यूपी: कन्नौज में रिश्वत लेने वाले इंस्पेक्टर का एक और कारनामा आया सामने, वीडियो वायरल होने के बाद मारा था छापा

Thu, 12 Nov 2020 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 12 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
UP: Another act of inspector who taking bribe in Kannauj came to light
तालग्राम थानेदार इंद्रपाल सरोज अपने कार्यालय में रुपये गिनते हुए - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में रिश्वत लेने वाले इंस्पेक्टर का एक और कारनामा सामने आया है। रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो के बाद इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम और गांव के प्रधान के साथ पीड़ित की तलाश में छापा मारा था। पड़ोसी की छत से सभी लोग घर में दाखिल हुए थे। पीड़ित ने इंस्पेक्टर पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए एसपी औरैया और कन्नौज से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


तालग्राम के थानेदार इंद्रपाल सरोज का 10 हजार की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वह चौखटा गांव में रहने वाली माया देवी के बेटे सूर्यप्रताप से जमीन से कब्जा छुड़वाने के एवज में रुपये ले रहे थे। वायरल वीडियो की सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने जांच की थी।
विज्ञापन

 

रिश्वत लेने का आरोप सच साबित होने के बाद बाद उप निरीक्षक सुदेश कुमार ने इंस्पेक्टर इंद्रपाल सरोज के खिलाफ बुधवार सुबह भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद इंस्पेक्टर इंद्रपाल सरोज को जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित सूर्यप्रकाश ने एसपी औरैया और कन्नौज को प्रार्थना पत्र दिया है।

इसमें बताया कि नाना और नानी की मौत के बाद मां को चौखटा में पांच बीघा जमीन मिली थी। इस पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। इसे छुड़वाने के लिए इंस्पेक्टर ने 10 हजार की रिश्वत ली थी। इसका उसने सोमवार को वीडियो बनाकर वायरल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर इंद्रपाल सरोज पुलिस टीम के साथ सरकारी जीप से उसके घर औरैया के बिधूना थाना के सवहा कटरा पहुंचे थे।

उनके साथ चौखटा गांव के प्रधान भी थे। घर पर वह मौजूद नहीं थे। पत्नी और भाई के दरवाजा न खोलने पर पड़ोसी की छत से सभी लोग घर में घुस आए थेे। इन्होंने मौजूद लोगों को धमकाया था। अलमारी में रखे जेवर इंस्पेक्टर इंद्रपाल सरोज ने लूट लिए थे। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed