{"_id":"5ff7eb2786675862a9762364","slug":"up-akhilesh-yadav-did-kamadgiri-parikrama-big-statement-gave-on-badaun-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने की कामदगिरि परिक्रमा, बदायूं दुष्कर्म हत्या कांड पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने की कामदगिरि परिक्रमा, बदायूं दुष्कर्म हत्या कांड पर दिया बड़ा बयान
Fri, 08 Jan 2021 10:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में सियाराम के दर्शन करते अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चित्रकूट दौरे का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच अखिलेश ने कामदगिरि मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की। कामतानाथ मंदिर में राम लखन के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने बदायूं दुष्कर्म कांड पर भाजपा सरकार को घेरा। कहा इस सरकार ने सब को धाेखा दिया है। अखिलेश ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ 5 किलोमीटर की कामदगिरि परिक्रमा भी की।
अखिलेश ने सियाराम कुटीर पहुंच भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सिया राम कुटीर में अखिलेश ने कहा मैं यहां दो बार पहले भी आ चुका हूं। इस पवित्र स्थान से हमारी यादें जुड़ी है। बता दें कि गुरुवार को अखिलेश यादव ने कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर पहुंचकर रोपवे से लखन लाल के दर्शन किए थे। दर्शन के बाद अखिलेश ने खिलौनों की दुकानों से खिलौने भी खरीदे थे।
भाजपा सरकार को यूपी से उखाड़ फेंकने के सवाल पर अखिलेश बोले हम भगवान के दरबार में खड़े हैं। जो बदायूं में हुआ है, क्या कोई कल्पना कर सकता है कि धर्मस्थल में ऐसी घटना हो सकती है। वहां का पुजारी ऐसी घटना में शामिल हो। हम तो भगवान से यही प्रार्थना करेंगे कि ये सरकार जाए।
विज्ञापन
हम जनता से अपील करेंगे कि जब भी मौका मिले इस सरकार को हटाएं। इस सरकार ने किसानों, व्यापारियों, नौजवानों सब को धोखा दिया है। इस सरकार ने फूट डालने का काम किया है। हम जिस स्थान पर खड़े हैं सरकार उसके भी तोड़ना चाहती है। सरकार किसी का नक्शा नहीं देख रही है। सरकार का खुद का नक्शा खराब है।