{"_id":"6107b6905093181e404db983","slug":"up-after-rape-in-hardoi-murder-of-an-innocent-by-stabbing-him-with-a-knife-dead-body-found-in-the-field","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में दरिंदगी: दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से बालिका की हत्या, इस हालत में खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में दरिंदगी: दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से बालिका की हत्या, इस हालत में खेत में मिला शव
Mon, 02 Aug 2021 02:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:41 PM IST
सार
हरियावां थाने के अलावा पिहानी कोतवाली औरम झिल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने जुटाए। पुलिस ने मृतका के पिता की आशंका पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद आठ साल की बालिका की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। रविवार शाम से लापता मासूम का शव नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पास ही खून से सने कपडे़ मिले हैं।
पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण मजदूरी करता है। उसकी आठ साल की बेटी इन दिनों सई नदी के पास उगने वाली नारी की सब्जी को एकत्र कर बेचती थी।
ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की सुबह बालिका नारी एकत्र करने के बाद उसे बेचकर घर चली गई थी। शाम को लगभग पांच बजे वह फिर से घर से चली गई थी और नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
सोमवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस परिजनों के साथ गांव के आसपास स्थित खेतों में तलाशी अभियान में लग गई। दोपहर लगभग 12 बजे गांव से करीब 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में बालिका का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला।

पास ही उसके रक्तरंजित अधोवस्त्र पड़े थे। बालिका के गले और पेट में धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई थी। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
हरियावां थाने के अलावा पिहानी कोतवाली औरम झिल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने जुटाए। पुलिस ने मृतका के पिता की आशंका पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
छह वर्ष से चल रहा यह विवाद भी
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की मां उसे व पति को छोड़कर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ छह वर्ष पूर्व चली गई थी। कुछ समय बाद वह वापस अपने परिवार के पास आ गई थी। कुछ दिन रुकने के बाद वह फिर से उसी व्यक्ति के साथ चली गई थी। वह व्यक्ति भी गांव में ही रहता है। पुलिस पूरे मामले में मृतका की मां से भी पूछताछ कर रही है।