फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: A house caught fire in naraini of Banda, youth burnt alive

यूपी: बांदा के नरैनी में घर में लगी आग, जिंदा जल गया रजाई में सो रहा शख्स

Tue, 29 Dec 2020 09:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Dec 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
UP: A house caught fire in naraini of Banda, youth burnt alive
घर में आग - फोटो : अमर उजाला
बांदा के नरैनी में एक घर में आग लगने से अकेले रह रहा अधेड़ किसान जिंदा जल गया। किसान अविवाहित होने के कारण घर मे अकेले रहता था। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक सब कुछ जल कर राख हो गया था।
विज्ञापन


बांदा के पोंगरी गांव निवासी छोटा बिलौन्हा (54) पुत्र रामप्रताप रात में अपने घर मे सो रहा था। रात लगभग 10 बजे अचानक उसका घर धूं-धूं कर जलने लगा। जब पड़ोसियों को पता चला तब दरवाजे तोड़कर देखा तबतक छोटा अपने बिस्तर में रजाई सहित जल चुका था।
विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जल गया। पड़ोसियों ने बताया कि उसके अन्य भाई अपने-अपने परिवार के साथ गांव में ही दूसरी जगह रहते थे। मृतक के हिस्से में लगभग 7 बीघे जमीन थी उसी से अपना गुजारा करता था। घटना की सूचना पर रात में ही कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed