फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: A car fell down in Khanty after a tire burst on the Lucknow-Agra Expressway in Unnao, two died

उन्नाव: सड़क हादसों में देवर-भाभी समेत छह की मौत, तीन घायल

Sun, 08 Nov 2020 12:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Nov 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
UP: A car fell down in Khanty after a tire burst on the Lucknow-Agra Expressway in Unnao, two died
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले में बेहटामुजावर, मौरावां, अचलगंज व आसीवन थाना क्षेत्रों में हुए चार सड़क हादसों में देवर-भाभी, पिता-पुत्र सहित 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में रविवार भोर पहर टायर फटने से कार 40 फीट गहरी खंती में गिर गई। हादसे में बिहार प्रांत निवासी देवर-भाभी की मौत हो गई, जबकि कार सवार मृतका के पति समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। मौरावां में अज्ञात वाहन की टक्कर से सवार पिता-पुत्र व लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से 3 साल के बालक की जान चली गई। आसीवन में पेड़ से बोलेरो टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा 1
बिहार प्रांत के जिला समस्तीपुर के थाना रसड़ा के पवरा गांव निवासी रामकृत चौरसिया (58) पुत्र सौखी चौरसिया लगभग 20 साल से दिल्ली के नेहरूनगर पंजाबी बस्ती गली नंबर 4 में पत्नी मीरा देवी (53) व बच्चों के अलावा चचरे भाई जयप्रकाश (40) पुत्र बिलट चौरसिया के साथ रह रहे हैं।

रामकृत किराना की दुकान चलाते हैं, जबकि चचेरा भाई जयप्रकाश पान की दुकान चलाता था। 5 नवंबर को जयप्रकाश की वृद्ध मां रामप्यारी की दिल्ली में ही बीमारी से मौत हो गई थी। मां के अंतिम संस्कार के बाद अन्य कर्मकांड के लिए जयप्रकाश चचेरे भाई रामकृत, भाभी मीरा देवी व परिवार के तीन अन्य लोगाें के साथ कार से बिहार प्रांत के लिए निकला।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गौरिया कला गांव के पास भोर पहर लगभग 5 बजे अचानक कार का आगे का टायर फट गया। जिससे कार बेकाबू हो 40 फुट गहरी खाईं में गिर गई। हादसे में जयप्रकाश व उसकी भाभी मीरा देवी की मौत हो गई।

जबकि चचेरा भाई रामकृत व एक अन्य चचेरा भाई महेश कुमार व कार चला रहा नोएडा के थाना दादरी के गांव धूमनितपुर निवासी अजय कुमार (33) पुत्र सुरेश कुमार घायल हो गए। घायलों का शोर सुन ग्रामीणों की मदद से यूपीडा और पुलिस कर्मियाें ने सभी को कार से बाहर निकालकर सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया।

जहां जयप्रकाश और मीरा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। थाना बेहटामुजावर के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

हादसा 2
मौरावां थाना क्षेत्र के बिसारा गांव निवासी राकेश (52) का 20 वर्षीय बेटा प्रयुंज उर्फ शिवा लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार देर शाम काम खत्म होने के बाद वह लखनऊ से सवारी वाहन से अकोहरी चौराहा पर पहुंचा और पिता राकेश को फोन कर घर ले जाने के लिए बुलाया।

राकेश 17 वर्षीय दूसरे बेटे के साथ खेत पर काम कर रहा था। वह छोटे बेटे को लेकर पैदल ही प्रयुंज को लेने के लिए पहुंच गया। तीनों पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। इसी बीच नरी चक गांव के पास अज्ञात वाहन राकेश व उसके बड़े बेटे प्रयुंज को रौंदता हुआ निकल गया।

दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रतीक बाल-बाल बच गया। पिता व भाई की मौत से प्रतीक बेसुध हो गया। मृतक चार भाइयों में बड़ा था। पति और बेटे की मौत से बबली का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

हादसा 3
अचलगंज थाना क्षेत्र के जालिमखेड़ा गांव निवासी रामआसरे का 3 वर्षीय बेटा लवकुश रविवार सुबह 13 वर्षीय बहन कुमकुम के साथ खेत गया था। खेत से पैदल घर लौटते वक्त आजाद मार्ग चौराहा के पास लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पीछे से ट्रक ने लवकुश को रौंद दिया, जबकि चपेट में आकर बहन कुमकुम घायल हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल कुमकुम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां रामप्यारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक लवकुश तीन भाइयों अमित, सुमित में सबसे छोटा था।

हादसा 4
आसीवन थाना क्षेत्र के जमलापुर गांव निवासी अंकित कुमार (22) पुत्र रमेश गांव के राजेश (38) पुत्र शिवबरन के साथ अपनी बोलेरो से मियागंज जा रहा था। रास्ते में गांव का नारेंद्र पाल (35) पुत्र चुन्नीलाल भी उनके साथ बोलेरो में बैठ गया।

देर रात मियागंज से घर लौटते वक्त लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर इसी थाना क्षेत्र के सबलगढ़ी गांव के पास रफ्तार अधिक होने से बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों साथी घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। नारेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में नारेंद्र की मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में पांचवें नंबर का था। खेती कर वह परिवार का गुजारा चलाता था। पति की मौत से पत्नी सीमा बिलख उठी। उसे पांच बेटियों के परवरिश की चिंता सता रही है। परिजनों ने बताया कि ढाबा से खाना खाकर तीनों घर लौट रहे थे। पुलिस ने नारेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed