फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: A 15-year-old boy kidnapped a 2-year-old child

UP: पंद्रह वर्षीय किशोर ने किया था दो वर्षीय बच्चे को अगवा, हैरान कर देगा मामला

Tue, 05 Nov 2024 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Nov 2024 09:42 PM IST
सार

कानपुर में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। पंद्रह वर्षीय किशोर ने दो वर्षीय बच्चे को अगवा कर लिया। पिछले महीने 22 तारीख को जाजमऊ से बच्चा मिला। आरोपी किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह इटावा भेजा गया है।

विज्ञापन
UP: A 15-year-old boy kidnapped a 2-year-old child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेंट्रल स्टेशन से लापता हुए दो वर्षीय बच्चे को 15 साल के किशोर ने अगवा किया था। उसे पंचर बनाने वाले सॉल्युशन सूंघने की लत है, जिसके नशे के लिए कानपुर, उन्नाव और आसपास के क्षेत्र में अक्सर घूमता रहता था। घटना के दिन उसने बच्चे को उठाकर ऑटो से जाजमऊ क्षेत्र की ओर ले गया। उसकी लोकेशन सेंट्रल स्टेशन के साथ ही स्मार्ट सिटी और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज में आई, जिसके आधार पर पुलिस ने बच्चे को 22 अक्तूबर को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


फुटेज में आरोपी बार बार रुमाल से कुछ सूंघता हुआ दिखाई दे रहा था। जीआरपी ने किशाेर को मंगलवार को जाजमऊ क्षेत्र से पकड़ा और जुविनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह इटावा भेज दिया। बिहार के रामदयाल मांझी पत्नी सुंदरी, दो वर्षीय बेटे विष्णु और डेढ़ महीने की बेटी के साथ 14 अक्टूबर की रात सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार प र बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस बीच बेटी के लिए दूध लेने चले गए। सामान के पास विष्णु को छोड़ गए थे। वापस आकर देखा तो बच्चा लापता था।
विज्ञापन


उन्होंने जीआरपी में बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी ने पांच टीमें बनाकर बच्चे की तलाश कराई। सेंट्रल स्टेशन के 126 सीसीटीवी कैमरों के साथ ही जगह जगह लगे स्मार्ट सिटी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। सेंट्रल स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्चे को उठाकर किशोर जाते ही नजर आया। उसने सेंट्रल पर पहुंचने और बच्चे को उठाने के बाद कई बार अपनी रुमाल को सूंघा। फुटेज में आरोपी नंगे पैर दिखाई दिया था, जिससे उसके नशे करने की लत का सुराग लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

माता-पिता को सौंपा गया बच्चा
इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में किशोर बच्चे को लेकर जाजमऊ क्षेत्र की ओर नजर आया। इसके बाद पड़ताल की गई। कानपुर, फतेहपुर, शुक्लागंज और उन्नाव में सड़क किनारे रहने वाले झुग्गी झोपड़ी वालों की तलाश की। सभी ने कुछ न कुछ सुराग दिए। इस बीच आरोपी के जानने वाले भी हाथ लगे। उनकी निशानदेही पर अन्य जगह छापेमारी की, जिससे बचने के लिए आरोपी बच्चे को जाजमऊ क्षेत्र में लावारिश छोड़कर भाग गया। बच्चा 22 अक्तूबर को मिल गया और उसे उसके माता पिता को सौंप दिया।

 

पकड़े जाने के डर से बच्चे का कराया मुंडन
इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि जगह जगह छापेमारी से किशोर डर गया था। उसने बच्चे को गंजा करा दिया, जिससे उसकी पहचान न हो उसे। इधर सभी टीमें काम कर रहीं थी। आरोपी की तलाश में छापेमारी की गई। वह पकड़े जाने की वजह से कहीं चला गया था। मंगलवार को उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में बताया कि उसने नशे की वजह से घटना का अंजाम दिया। उसका पूर्व नियोजित कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed