{"_id":"68f3fa2c354ba041340e813b","slug":"unopposed-selection-for-all-posts-in-upca-elections-kanpur-news-c-362-1-ka11003-133510-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपीसीए के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चयन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपीसीए के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चयन तय
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के 30 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। सभी मुख्य पांच पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध चयन तय हो गया है।
अध्यक्ष पद पर कानपुर से निधिपति सिंहानिया, उपाध्यक्ष पद पर गाजियाबाद से राकेश मिश्रा, सचिव पद पर कानपुर से प्रेम मनोहर गुप्ता, संयुक्त सचिव पद पर इलाहाबाद से डॉ. उमर मुस्तफा हसन तथा कोषाध्यक्ष पद पर कानपुर से सचिन आनंद का चयन निश्चित माना जा रहा है। इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर कानपुर से डॉ. संजय कपूर और गाजीपुर से संजीव सिंह निर्विरोध चुने जाएंगे। यह दोनों सदस्य आगामी यूपी टी-20 लीग के संचालन में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
एपेक्स काउंसिल के लिए कुल 11 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया है जिनमें सुनील जोशान, सिद्धार्थ प्रसाद, सिद्धार्थ सिंह, उमैर अहमद, सक्षम मिश्रा, मनीष चौहान, लतीफ उर रहमान, करन पाल, लक्ष्यराज त्यागी, सैफुद्दीन और सुरेंद्र पाल सिंह शामिल हैं।