{"_id":"615eba508ebc3e56e6482acc","slug":"unnao-youth-died-one-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: हादसे रोकने के लिए रखवाए गए पत्थर ने ली युवक की जान, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: हादसे रोकने के लिए रखवाए गए पत्थर ने ली युवक की जान, साथी घायल
Thu, 07 Oct 2021 02:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:50 PM IST
सार
उन्नाव जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार साथी युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले में हादसों को रोकने के लिए निर्माणाधीन नहर पुल पर रखे पत्थर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उन्नाव पुरवा मार्ग पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र में शारदा नहर पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ दिन पहले प्रवक्ता की कार नहर में गिर गई थी। एसडीएम के निर्देश पर निर्माण कंपनी ने हादसों को रोकने के लिए पुल के आसपास सड़क के किनारे लोहे के सावधानी बोर्ड और पत्थर रखवाए थे।
मंगलवार रात लगभग 12 बजे एक बाइक पत्थर से टकरा गई। हादसे में शहर के शांति नगर निवासी 27 वर्षीय राजेश यादव पुत्र विश्राम यादव की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दोस्त अचलगंज के बंथर निवासी 25 वर्षीय अनुज यादव घायल हो गया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। दोनों ऊंचागांव सानी से लौट रहे थे।