{"_id":"61c89c54437be7160b2bbc48","slug":"unnao-woman-and-her-family-brutally-beaten-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: महिला व परिवार को बेरहमी से पीटा, पीड़िता का आपबीती बताते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: महिला व परिवार को बेरहमी से पीटा, पीड़िता का आपबीती बताते वीडियो वायरल
Sun, 26 Dec 2021 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:23 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते गांव के युवक ने परिवार के लोगाें के साथ मिलकर उसे व पारिवारिक सदस्यों को डंडों से पीटा। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लौटा दिया। दहशत में महिला सपरिवार गांव छोड़ने की बात कह रही है।
विज्ञापन
आपबीती बताते वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में मौरावां थाना क्षेत्र के मवई गांव के मोहल्ला भगवान थोक निवासी अनुसूचित जाति की महिला व उसके परिजनों का रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। महिला का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते गांव के युवक ने परिवार के लोगाें के साथ मिलकर उसे व पारिवारिक सदस्यों को डंडों से पीटा।
पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लौटा दिया। दहशत में महिला सपरिवार गांव छोड़ने की बात कह रही है। महिला प्रेमा ने वीडियो में अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी।
विरोध करने पर डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। परिवार का जो भी सदस्य बचाने पहुंचा उस पर हमला किया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी तहरीर पर पुलिस ने बचऊ सिंह, रोहित और मोहित के खिलाफ महत एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार दूसरी बार आरोपियों ने मारपीट की है। कार्रवाई न होने से लगातार धमकी दे रहे हैं। एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को महिला की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।