फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Two smart pickpockets injured in police encounter confessed to pickpocketing woman two absconded

Unnao: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर टप्पेबाज घायल, महिला से टप्पेबाजी की घटना स्वीकारी, अन्य दो साथी फरार

Thu, 31 Jul 2025 01:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Jul 2025 01:45 PM IST
सार

Unnao News: उन्नाव में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की टप्पेबाजों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लगी। ये बदमाश उत्तराखंड के रहने वाले हैं और इन्होंने हाल ही में इंद्रानगर में एक महिला से टप्पेबाजी की घटना को कबूल किया है।

विज्ञापन
Unnao Two smart pickpockets injured in police encounter confessed to pickpocketing woman two absconded
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की शातिर टप्पेबाजों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस मुठभेड़ में दो टप्पेबाजों के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टप्पेबाजों ने इंद्रानगर मोहल्ले में 14 दिन पहले महिला के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना स्वीकार की है।

विज्ञापन

दोनों शातिर हैं और सोनभद्र जिले के साथ अन्य जिलों से भी वांछित हैं। टप्पेबाजों के दो साथी अभी फरार हैं।  सदर कोतवाल अवनीश सिंह एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे दोस्तीनगर-सिंघूपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख युवकों ने भागने का प्रयास किया।

विज्ञापन

ये सामान  हुआ बरामद
पीछा करते देख युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी। टप्पेबाजों के पास से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा में फंसा, बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो चूड़ी, एक अंगूठी, एक मांग टीका,  एक ओम नाम का लॉकेट (पीली धातु), दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) के साथ 2500 रुपये मिले हैं।

दोनों रास्ते में महिला को मिले थे
पूछताछ में आरोपियों में ने अपना नाम लईक और महबूब निवासी जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड बताया। उन्होंने 17 जुलाई को इंद्रानगर मोहल्ला निवासी गीता देवी के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना स्वीकार की। दोनों रास्ते में महिला को मिले थे। महिला ने परिवार में दिक्कतें बताई, तो समाधान के उनके घर के पास तक गए और वहीं रुककर घर में रखे जेवरात मंगाए। कहा कि उसे सिद्ध कर देंगे, तो समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
महिला भी टप्पेबाजों के झांसे में आकर जेवर लेकर चली गई। जेवर मिलते ही दोनों फरार हो गए थे। वहीं, पास में रुपये के विषय में बताया कि उन्होंने 20 जुलाई को सोनभद्र जिले में भी महिला से पर्स छीना था, उसी में यह रुपये निकले थे। वहां भी इन पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी और वांछित थे। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि घटना में इनके दो और साथी सादिक और इब्राहिम हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed