फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao : Two corona infected including BSF jawan

Coronavirus In Up: बीएसएफ जवान समेत दो कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए 24 लोग आइसोलेट, इलाका सील

Mon, 08 Jun 2020 01:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Jun 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Unnao : Two corona infected including BSF jawan
गांव को सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले में बीएसएफ एक जवान सहित दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को एंबुलेंस से बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएसएफ जवान पुरवा तहसील के गांव मोहगवां का है। जबकि दूसरा संक्रमित हसनगंज तहसील के गांव गागन का निवासी है। दोनों संक्रमितों के संपर्क में रहे 24 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन


गांव में निटाइजेशन व चूने का छिड़काव कराया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र चिह्नित कर बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों को सील किया जा रहा है। पुरवा तहसील के ब्लॉक हिलौली के गांव मोहगवां निवासी 30 वर्षीय युवक बीएसएफ में 177 बटालियन का जवान है। इस समय उसकी दिल्ली के नरेला क्षेत्र में तैनाती थी। वह दिल्ली में ही प्राइवेट नौकरी करने वाले अपने 25 वर्षीय चचेरे भाई के साथ बाइक से घर आ रहा था।
विज्ञापन


बुधवार देर रात बिठूर में दोनों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैंपल लिया गया और नाम, पता, फोन नंबर दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह देकर घर भेज दिया गया था। रविवार को बीएसएफ जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव व चचेरे भाई की रिपोर्ट निगेटिव होने की पुष्टि हुई। बीएसएफ जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और युवक को एंबुलेंस से बिछिया के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव में सफाई के साथ सैनिटाइज कराया गया है। चूने का छिड़काव किया गया है। वहीं, हसनगंज तहसील के ब्लॉक औरास के गांव गागन निवासी 23 वर्षीय युवक नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है। वह किराये की गाड़ी से हरदोई जिले के संडीला निवासी तीन साथियों के साथ 3 जून को घर आया था। साथी रास्ते में ही हरदोई स्थित अपने घर चले गए। गांव पहुंचने के बाद वह बिना किसी को सूचना दिए रात को अपने घर चला गया। खांसी बुखार होने पर 4 जून को सीएचसी में जांच कराने पहुंचा।

सीएचसी प्रभारी ने कोरोना के लक्षण देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को सैंपल रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य टीम उसके घर पहुंची और एंबुलेंस से बिछिया के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि बीएसएफ जवान सहित दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को बिछिया कोविड एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र चिह्नित कर बैरिकेडिंग व सैनिटाइजेशन कराया गया है।

56 कोरोना संक्रमितों में 29 का चल रहा इलाज
जिले में अब तक कुल 56 कोरोना के मरीज मिल चु
के हैं। इसमें 29 की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेजा गया है। वहीं, तीन की मौत हो चुकी है। इसमें 29 का इलाज अभी चल रहा है। संक्रमितों में 37 प्रवासी शामिल हैं।

 

जवान के चचेरे भाई समेत 29 को कराया आइसोलेट
हसनगंज तहसील के ब्लॉक औरास के गांव गागन निवासी संक्रमित मिले युवक के परिजनों में उसके माता, पिता, भाई, तीन दोस्तों सहित 14 लोगों को और वहीं पुरवा तहसील के ब्लॉक हिलौली के गांव मोहगवां में संक्रमित मिले बीएसएफ जवान के साथ लौटे चचेरे भाई के साथ माता, पिता, भाई, पत्नी समेत 15 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है।

संक्रमितों के गांव जाने वाले 8 रास्ते किए गए सील
औरास व हिलौली ब्लॉक में मिले संक्रमितों के गांव को जोड़ने वाले 8 रास्तों को सील कर दिया गया है। इसमें औरास के गागन के दो रास्ते व हिलौली ब्लॉक के गांव महगवां में 6 रास्तों को बैरिकेडिंग लागकर सील किया गया है। गागन गांव में 524 घरों में रहने वाली आबादी को और मोहगवां गांव के 50 घरों की करीब 900 आबादी को होम क्वारंटीन किया गया है।

संक्रमित ने दुकान में खाया था पान
हिलौली ब्लॉक के गांव महगवां निवासी संक्रमित मिला बीएसएफ जवान शनिवार को खांसी आने पर अपने को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिखाने गया था। रास्ते में उसने एक गुमटी दुकान पर रुककर पान भी खाया था। पुलिस अब उस पान विक्रेता चेकअप करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed