{"_id":"623c0ae13bb2c1797e6f24eb","slug":"unnao-two-brothers-died-due-to-wall-collapse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: कच्चा घर गिरा, दो मासूम भाइयों की मौत, पिता ने पड़ोसियों पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: कच्चा घर गिरा, दो मासूम भाइयों की मौत, पिता ने पड़ोसियों पर लगाया ये आरोप
Thu, 24 Mar 2022 11:41 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:41 AM IST
सार
उन्नाव में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। कच्ची दीवार गिरने से दो मासूमों की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव में कच्चा घर गिरने से मलबे में दबकर दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। उनकी मां भी मामूली रूप से घायल हो गई। बच्चों के मजदूर पिता के मुताबिक पड़ोसी अपने निर्माणाधीन मकान की तराई करता है, जिसके पानी से उसके घर में भी नमी आ गई थी।
सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। कानपुर में रहकर मजदूरी करने वाले मुकेश की पत्नी सोनी बेटों हर्षित (12) व हार्दिक (6) के साथ गांव के कच्चे घर में रहती है। बुधवार रात सोनी बच्चों के साथ सो रही थी, तभी घर की छत भरभरा कर गिर पड़ी। छत के साथ गिरी दीवार के मलबे में हर्षित व हार्दिक दब गए।

घायल सोनी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों ने किसी तरह मलबे से दोनों बच्चों और सोनी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मुकेश भी कानपुर से गांव पहुंचा।
कोतवाल ओपी राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुकेश का कहना है कि पड़ोस के मकान की लगातार तराई होने से उसके कच्चे घर की दीवारें व छत कमजोर हो गई थी। इसकी वजह से ही हादसा हुआ है।