फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Tractor trolley going for Ganesh idol immersion overturned, two dead, Seven injured

Unnao: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, महिला व बच्ची की मौत, सात लोग घायल

Wed, 11 Sep 2024 05:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

Unnao News: बहरौली जहानपुर गांव के पास सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Unnao: Tractor trolley going for Ganesh idol immersion overturned, two dead, Seven injured
उन्नाव में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के हसनगंज में रसूलपुर बकिया-बहरौली जहानपुर मार्ग पर बहरौली गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से महिला और बच्ची की मौत हो गई व सात लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त ट्राॅली में 24 लोग सवार थे। ये लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने सई नदी घाट जा रहे थे। औरास थानाक्षेत्र बरादेव गांव निवासी रज्जन साहू ने गणेश महोत्सव का आयोजन किया था।
विज्ञापन


पंडाल में गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार दोपहर प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गांव से ट्रैक्टर ट्राॅली में बैठकर सभी रसूलपुर बकिया सई नदी घाट जा रहे थे। गांव का ही नूरहसन ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर के बोनट पर सात और ट्रॉली में कुल 24 ग्रामीण बैठे थे। सुबह करीब 11 बजे रसूलपुर बकिया-बहरौली जहानपुर मार्ग पर बहरौली गांव के पास अंधा मोड़ होने से ट्रैक्टर तो निकल गया, लेकिन ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

घटना में विमला (55) पत्नी राधेश्याम गुप्ता और मधु (8) पुत्री आतिश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ललिता पुत्री अनिल, लक्ष्मी पुत्री पप्पू, शिवानी पुत्री रामजीवन सहित पांच ग्रामीणों को मामूली चोट आई। घटना की सूचना पर एएसपी प्रेमचंद्र, एसडीएम रामदेव निषाद, सीओ संतोष सिंह, कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।
 

ये हुए घायल
शिवानी (22) पुत्री रामजीवन, ललिता तिवारी (18) पुत्री अनिल, अनुष्का (18) पुत्री मनीराम विश्वकर्मा, पूनम (17) पुत्री नन्हेलाल, रोशनी पुत्री सुरेश साहू, लक्ष्मी पुत्री अरविंद कुमार तिवारी और गीता देवी पत्नी फूलचंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed