फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Swatantra Dev gave a statement against Akhilesh Yadav

Unnao: स्वतंत्र देव सिंह बोले- चुनाव से पूर्व दंगा कराना चाहते थे अखिलेश

Thu, 16 Jun 2022 12:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jun 2022 12:56 AM IST
सार

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर तरफ कमल खिला। मोदी ने आठ साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने देश को नई दिशा दी है। अब हिंदू मुस्लिम आपस में नहीं लड़ेंगे। दोनों मिलकर गरीबी से लड़ेंगे।

विज्ञापन
Unnao: Swatantra Dev gave a statement against Akhilesh Yadav
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में दंगा कराना चाहते थे, लेकिन योगी नेतृत्व में उनकी ये मंशा नाकाम रही। योगी ने उन्हें सबक सिखाया। स्वतंत्र देव शहर के नार्मल स्कूल के मैदान पर गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर तरफ कमल खिला। मोदी ने आठ साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने देश को नई दिशा दी है। अब हिंदू मुस्लिम आपस में नहीं लड़ेंगे। दोनों मिलकर गरीबी से लड़ेंगे। देश व प्रदेश के विकास में साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री ने जन-जन का कल्याण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक में सपा, बसपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी आतंकवाद के पक्ष में खड़ी रहीं। अब ईद, नवरात्र सभी में 24 घंटे बिजली आती है। उन्होंने जनता से मोदी और योगी पर आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, आनंद अवस्थी व शशांक शेखर सिंह, अरुण दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed