{"_id":"6693eaae42279262030789c5","slug":"unnao-seeing-the-groom-drunk-bride-refused-to-marry-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: दूल्हे को नशे में और चढ़ावे का सामान कम देख दुल्हनों ने किया शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: दूल्हे को नशे में और चढ़ावे का सामान कम देख दुल्हनों ने किया शादी से इनकार
Sun, 14 Jul 2024 08:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Jul 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शुक्रवार रात आई दो बरातों में एक में दूल्हे के नशे में होने और दूसरे में चढ़ावे का सामान कम लाने पर जनातियों और बरातियों में विवाद हो गया। मारपीट में लोगों को चोटें भी आईं। मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। दोनों पक्षों को समझाने के बाद भी लड़कियों के शादी से इन्कार पर बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मोहल्ला आदर्शनगर से युवक की बरात शुक्रवार को गिरजाबाग मोहल्ले के एक गेस्ट हाउस में आई थी। द्वारचार, जयमाल और फेरों की रस्म पूरी होने के बाद जब चढ़ावे का नंबर आया तो सामान कम देख कन्या पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। इससे मामला और बढ़ गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में महिला और दो लोगों को चोटें भी आईं। बाद में कन्या ने शादी से इनकार कर दिया। कन्या पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोग उनका और भी सामान लेकर चले गए। पुलिस ने जांच की लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
हसनगंज कोतवाली के एक सराय मलकादिम से बरात शुक्रवार को औरास के उटरा डकौली गांव आई थी। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे को पाटा पर बैठने के लिए कहा गया। अधिक नशे में होने से वह जैसे ही पाटा पर बैठा, वैसे ही गिर पड़ा। इससे कन्या पक्ष में कानाफूसी शुरू हो गई। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति आ गई। कन्या पक्ष ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास हुआ लेकिन बाद में कन्या ने शादी से मना कर दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्र ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन