फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao's kutcha house collapsed due to heavy rain, painful death of three siblings

Unnao News: तेज बारिश से गिरा कच्चा घर, तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

Fri, 16 Sep 2022 05:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Sep 2022 05:06 PM IST
सार

असोहा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज बारिश में कच्चा मकान ढह गया, जिसमें दबकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की मां छत तेज टपकने पर पड़ोसी के बरामदे में जगह तलाशने निकली थी। वहीं, पिता  रिश्तेदार के निधन पर दूसरे गांव गया था। 

विज्ञापन
Unnao's kutcha house collapsed due to heavy rain, painful death of three siblings
तेज बारिश के बाद गिरा कच्चा मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के कांथा मे कच्चा मकान गिरने से दो भाइयों और एक बहन सहित तीन की मौत हो गई। सूचना पर डीएम भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने मृतकों के माता, पिता को ढांढस बंधाया और सहायता की बात कही है।

विज्ञापन

बता दें कि दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से कच्चे मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। गुरुवार रात कांथा में लगभग 1:30 बजे ज्ञान प्रकाश रैदास का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इससे उसके नीचे सो रहे सगे भाई-बहन अंकित (20), उन्नति (6) और अंकुश (4) की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के समय अंकित के साथ लेटी मां कांति छत से पानी का रिसाव होने पर किसी पड़ोसी के घर के बाहर स्थान तलाशने निकली थी। कांति के बाहर निकलते ही कच्चा मकान गिर गया और तीनों बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। पिता ज्ञान प्रकाश  घर पर नही थे वह एक रिश्तेदार के निधन की सूचना पर लखनऊ जिले के हरौनी गांव गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनील लोधी की सूचना एसडीएम अजीत जायसवाल, सीओ विक्रमाजीत सिंह और एसओ सुरेश सिंह सहित क्षेत्रीय कानून गो और लेखपाल भी मौके पर पहुंच परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीड़ित परिवार की होगी हर संभव सहायता

एसडीएम अजीत जायसवाल ने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए पक्का घर बनवाया जाएगा। घर बनने तक परिवार को आश्रय और खाना उपलब्ध कराया जाएगा। प्रति बच्चे के हिसाब से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा भी पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।

डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी दिनेश त्रिपाठी भी घटनास्थल पहुंचे और मृतकों के माता पिता को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते कच्चे मकानों में खतरा उत्पन्न हो गया है। लोगों से अपील है कि कच्चे मकान में रह रहे हैं तो सतर्क रहें या तो सुरक्षित जगह तलाश कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed