फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Robber snatches chain from teacher sitting in shop also taken contract for murder arrested in encounter

Unnao: दुकान में बैठी सेवानिवृत्त शिक्षिका से लुटेरे ने छीनी चेन, हत्या की सुपारी भी ली थी…मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Oct 2025 03:27 PM IST
सार

Unnao News: उन्नाव के बक्तूखेड़ा में सेवानिवृत्त शिक्षिका से चेन लूटने और हत्या की सुपारी लेने वाला रायबरेली का हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति विवाद में शिक्षिका के भतीजे लकी सिंह ने ही उसे मारने के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी।

विज्ञापन
Unnao Robber snatches chain from teacher sitting in shop also taken contract for murder arrested in encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली से पांच सौ मीटर दूर बक्तूखेड़ा गांव में शनिवार रात अपनी परचून की दुकान में बैठी सेवानिवृत्त शिक्षिका से ग्राहक बनकर पहुंचे हिस्ट्रीशीटर ने चेन लूटी और जान से मारने की धमकी दे कर भाग गया। पुलिस ने शिक्षिका के घर में लगे सीसीटीवी से पहचान कर आठ घंटे में लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर बताया है कि महिला के भतीजे ने ही संपत्ति विवाद में हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी।

विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बक्तूखेड़ा गांव निवासी शांति देवी (62) पत्नी शंभू सिंह सेवानिवृत शिक्षिका हैं। उनके बच्चे नहीं है। पति और बच्चे न होने से वह घर पर परचून की दुकान चलाती हैं। पीड़िता के मुताबिक शनिवार रात 8:30 बजे हेलमेट लगाए बाइक सवार युवक दुकान आया और उसने  गुटखा मांगा। दुकान में अकेला देख उसने हाथापाई की और सोने की चेन छीन ली। धमकी दी कि तुम्हें मारने की पांच लाख की सुपारी मिली है। कोतवाली के पास चेन लूट की सूचना पर सीओ, कोतवाल सुरेश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पीड़िता ने देवर लालबहादुर जो कि एक रेस्टोरेंट मालिक की गाड़ी चलाते हैं।

विज्ञापन

लुटेरे के दाहिने पैर में लगी गोली
उनसे जमीन का विवाद होने और उन्हीं के बेटे (अपने भतीजे) लकी सिंह पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया। घर में लगे सीसीटीवी में पुलिस को लुटेरा भी नजर आ गया घटना के खुलासे के लिए अजगैन पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने लखनापुर रोड पर हिम सिटी के पास मौजूद होने की सूचना पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख लुटेरे ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के दाहिने पैर में गोली लगी।

विज्ञापन

हत्या के प्रयास और सजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज
घायल होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया बदमाश ने अपना नाम  राकेश श्रीवास्तव, निवासी बेहटाखुर्द कैथना थाना भधोहर जिला रायबरेली बताया। लुटेरे ने स्वीकार किया कि लकी सिंह ने ही संपत्ति हड़पने के लिए अपनी चाची की सुपारी दी थी। सीओ ने बताया कि घायल लुटेरा रायबरेली जिले का हिस्ट्रशीटर है। वह नवाबगंज के एक ढाबे में काम करता था। वहीं उसकी लकी से मुलाकात हुई थी और हत्या की सजिश रच डाली। पीड़िता की तहरीर पर उसके भतीजे और घटना को अंजाम देने वाले पर हत्या के प्रयास और सजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed