{"_id":"62e8b3caf9e0564f42189a61","slug":"unnao-road-accident-loader-overturned-on-expressway-father-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Road Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा लोडर, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Road Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा लोडर, पिता-पुत्र की मौत
Tue, 02 Aug 2022 10:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:52 AM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। आनियंत्रित लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर पलटा लोडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ की तरफ जा रहा दूध के पैकेट लदा लोडर चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में रायबरेली निवासी चालक और उसके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
जनपद रायबरेली जिले के थाना लालगंज के गांव चचिहा निवासी रामनारायण (30) अपने पिता रामप्रसाद (60) के साथ लोडर में दूध के पैकेट लादकर लखनऊ जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे वह दोनों बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में सबलीखेड़ा गांव के पास पहुंचे थे तभी लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने पुलिस की मदद से दोनों को कबांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने पिता व उसके पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन