{"_id":"5ec6bb2f8ebc3e908e02709e","slug":"unnao-restrictions-on-walking-on-foot-and-two-three-wheelers-on-expressway-till-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: लॉकडाउन तक एक्सप्रेस वे पर दो-तीन पहिया वाहन समेत पैदल चलने पर पाबंदी, यूपीडा ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: लॉकडाउन तक एक्सप्रेस वे पर दो-तीन पहिया वाहन समेत पैदल चलने पर पाबंदी, यूपीडा ने लगाई रोक
Fri, 22 May 2020 04:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 May 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
उन्नाव में हादसों पर अंकुश पाने के लिए यूपीडा की ओर से लॉकडाउन की अवधि तक एक्सप्रेसवे पर दो व तीन पहिया वाहनों के अलावा पैदल यात्रियों के चलने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। पैदल व दो-तीन पहिया वाहनों से आने वाले यात्रियों को रोकने के लिए एसपी ने सभी थानों की पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा भारवाहनों पर भी यात्रियों को बैठाकर जाने वाले चालकों पर कार्रवाई की बात कही है। यूपीडा के सुरक्षाधिकारी रमेश चंद्र दुबे ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से प्रवासी अपने घर लौट रहे हैं।
भार वाहनों के अलावा प्रवासी दो पहिया, तीन पहिया वाहनों के साथ पैदल चलकर यात्रा कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कई हादसे हुए। जिसमें प्रवासियों की जान चली गई। हादसों पर अंकुश पाने के लिए शासन के निर्देश पर यूपीडा ने एक्स्प्रेसवे पर दो व तीन पहिया के अलावा पैदल चलकर यात्रा करने वालों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
अब इन्हें एक्सप्रेसवे से होकर नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर जिले की सीमा में बांगरमऊ, औरास व हसनगंज पुलिस को ऐसे वाहनों की निगरानी के कड़े निर्देश दिए गए हैं।