फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao rape victim's younger sister's health deteriorates

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की छोटी बहन की तबीयत बिगड़ी, फिर भड़के परिजन, समाधिस्थल की ओर रवाना

Mon, 09 Dec 2019 02:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Dec 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Unnao rape victim's younger sister's health deteriorates
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की छ़ोटी बहन अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई पीड़िता के परिजन सोमवार सुबह फिर आक्रोशित हो उठे। परिजन पीड़िता को दफनाई जाने वाली जगह पर पक्का चबूतरा बनाने का विरोध कर रहे हैं। पीड़िता की बहन और अन्य परिजनों ने न्याय मिलने के बाद ही पक्का चबूतरा बनाने की बात कही है। पूरा परिवार समाधिस्थल की ओर रवाना हो गया है।
विज्ञापन


उन्नाव में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की छोटी बहन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे सीने में दर्द और घबराहट होने पर देर रात 1 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो महिला पुलिस कांस्टेबल उसकी सुरक्षा में तैनात हैं। पीड़िता के चाचा व परिवार के लोग भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि 90 फीसदी जल चुकी उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात आखिरी सांसें ली थीं। बता दें कि पीड़िता को गुरुवार देर रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने इलाज के दौरान अपने भाई से आखिरी बार कहा था कि जिन्होंने मेरी ऐसी हालत की है उन्हें छोड़ना मत। साथ ही उसने यह भी कहा था कि अभी वह मरना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।


ये है पूरा मामला
उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 44 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिर में उसकी सांसें थम गईं। रविवार को दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव स्थित उसके गांव में दादी बाबा के पास ही दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed