फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UNNAO: Post-mortem of nurse's body will be done again 22 days after death

UNNAO: मौत के 22 दिन बाद दोबारा होगा नर्स के शव का पोस्टमार्टम, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकलवाया जा रहा शव

Mon, 23 May 2022 11:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 May 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
UNNAO: Post-mortem of nurse's body will be done again 22 days after death
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में बांगरमऊ के एक नर्सिंगहोम में तैनात 18 वर्षीय युवती (नर्स) के शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए मिट्टी से निकाला गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोदाई शुरू हुई। बांगरमऊ के एक नर्सिंगहोम की छत पर सरिया से 30 अप्रैल को नर्स का शव लटका मिला था।
विज्ञापन


मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा संचालक समेत 3 पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई थी। जांच में पुलिस ने नर्स के प्रेमी संदीप को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में जेल भेज दिया था। नामजद आरोपियों को पुलिस ने हत्या की जगह बिना पंजीयन नर्सिंगहोम चलाने के आरोप में जेल भेजा था।
विज्ञापन


इसी से नाराज मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अविश्वास जता डीएम से दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आसीवन पुलिस शव को बाहर निकलवा रही है। सफीपुर एसडीएम रामसकल मौर्य मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed