{"_id":"6032ae318ebc3ee9562eacee","slug":"unnao-news-kanpur-news-knp613322350","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने शुरू किया खाना पीना, आज दर्ज हो सकते हैं बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने शुरू किया खाना पीना, आज दर्ज हो सकते हैं बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। उन्नाव कांड में मौत से संघर्ष कर रही तीसरी किशोरी की हालत में डॉक्टरोें को सुधार दिखा।
रविवार को उसने खाना पीना भी शुरू कर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि सोमवार को किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जा सकेंगे। किशोरी शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल के पीआरओ परमजीत अरोड़ा ने आईसीयू में भर्ती किशोरी की हालत में सुधार बताया है।
बीते बुधवार को असोहा के एक गांव में बुधवार रात खेत में दो किशोरियों के शव के साथ एक किशोरी बेसुध हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। अब किशोरी का वेंटीलेटर सपोर्ट हटाया गया है। इसके साथ ही रविवार को उसने खाना पीना शुरू किया है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के बयान दर्ज किए जा सकते हैं, जिससे असोहा कांड के कई रहस्य खुल सकेंगे।