{"_id":"612e6aec8ebc3e48384ce13f","slug":"unnao-mp-sakshi-maharaj-warns-make-roads-free-of-potholes-before-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: सांसद साक्षी महाराज ने दी चेतावनी- दिसंबर से पहले गड्ढा मुक्त बनाएं सड़कें वरना भुगतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: सांसद साक्षी महाराज ने दी चेतावनी- दिसंबर से पहले गड्ढा मुक्त बनाएं सड़कें वरना भुगतेंगे
Tue, 31 Aug 2021 11:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:16 PM IST
सार
सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की समीक्षा की तो इसमें कानपुर-लखनऊ हाईवे का भी जिक्र आया। इस पर मोहान विधायक बृजेश रावत ने नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा के कर्मियों द्वारा वाहन चालकों से अभद्रता का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में दिशा (विकास समन्वय व निगरानी समिति) की बैठक में कानपुर-लखनऊ हाईवे की अव्यवस्थाओं पर सांसद और विधायक साक्षी महाराज ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को निशाने पर लिया। जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर गड्ढों, छुट्टा मवेशी, टोल, एंबुलेंस व हाईमास्क लाइटों से जुड़े सवाल दागे।
सांसद ने डीएम से कहा कि हाईवे की अव्यवस्थाओं की जांच के लिए अधिकारी व विधायकों की एक टीम बना दी जाए। टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराएं। ईओ से कहा कि शहर से लेकर गांव तक की सड़कें दिसंबर से पहले गड्ढामुक्त हो जानी चाहिए। सुधार न हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
दिशा की बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई। अध्यक्षता कर रहे सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की समीक्षा की तो इसमें कानपुर-लखनऊ हाईवे का भी जिक्र आया। इस पर मोहान विधायक बृजेश रावत ने नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा के कर्मियों द्वारा वाहन चालकों से अभद्रता का मुद्दा उठाया।

विधायक ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पीडी) एनएच गिरी से सवाल किया कि क्या टोल कर्मियों का कहीं कोई सत्यापन कराया गया है। एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि हाईवे पर गलत तरीके से वाहन खड़े रहते हैं। इससे जाम लगता है। इसमें एंबुलेंस भी फंसती हैं।
पीडी ने कहा कि एंबुलेंस को तुरंत निकलवाया जाता है। एमएलसी ने पूछा कि एंबुलेंस को कितने समय में निकलवाया जाता है। पीडी इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एमएलसी ने हाईवे पर मार्ग प्रकाश के लिए लगी हाईमास्ट लाइटों का जिक्र करते हुए पूछा कि जब बिजली चली जाती है तो लाइटें कैसे जलती हैं।

पीडी ने बंद हो जाने की जानकारी दी। एमएलसी ने कहा कि बिजली न होने पर जनरेटर से लाइटें जलाने का प्रावधान है। कितने स्थान पर जनरेटर लगाया गया, इसका पीडी जवाब नहीं दे सके। सांसद ने सवाल किया कि हाईवे पर कितनी जगह एनएचएआई की एंबुलेंस खड़ी होती हैं तो पीडी बगलें झांकने लगे।
सदर विधायक पंकज गुप्ता की मांग पर सांसद ने डीएम रवींद्र कुमार को हाईवे की अव्यवस्थाओं की जांच के लिए एक टीम बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि टीम में विधायकों के साथ सीडीओ को रखकर जांच कराई जाएगी। सांसद ने टोल प्लाजा से 20 किमी की दूरी के अंदर आने वाले गांवों की सूची प्लाजा पर चस्पा कराने के लिए कहा। पीडी ने भल्लाफार्म, नवाबगंज चौकी, चमरौली, पक्षी विहार व पूर्णादेवी मंदिर के पास हाईमास्क लाइट लगाने की जानकारी दी।

ध्वस्त सड़क पर ईओ को अल्टीमेटम
सांसद ने शहर की ध्वस्त खासकर लोकनगर मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए ईओ को अल्टीमेटम दिया। वहीं अमृत योजना से खोदी गई सड़कों की मरम्मत न कराने पर जल निगम एक्सईएन से नाराजगी जताई। सांसद ने साफ कहा कि योजना की पूरी जानकारी करने के बाद ही अधिकारी बैठक में आएं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास व कांशीराम कालोनी के आवासों की जांच कराने को कहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कहा। बिजली अधिकारियों को उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने को कहा।
यह भी रहे मौजूद
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक पुरवा अनिल सिंह, सफीपुर बंबालाल दिवाकर, बांगरमऊ श्रीकांत कटियार, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, सीडीओ दिव्यांशु पटेल व डीआरडीए परियोजना निदेशक यशवंत सिंह मौजूद रहे।