{"_id":"5d9754dc8ebc3e01463f44fb","slug":"unnao-misdeed-victim-s-uncle-court-hearing-by-video-conferencing-is-not-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: पीड़िता के चाचा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नहीं हुई पेशी, आज तिहाड़ से लाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: पीड़िता के चाचा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नहीं हुई पेशी, आज तिहाड़ से लाया जाएगा
Sat, 05 Oct 2019 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 05 Oct 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
भारी सुरक्षा के बीच कल उन्नाव कोर्ट पहुंचेगा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के अलग-अलग कोर्टों में चल रहे दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के तीन मामलों की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई होनी थी, लेकिन नेटवर्क न आने से पेशी नहीं हो सकी। न्यायालय ने शनिवार को आरोपी को उपस्थित करने का निर्देश तिहाड़ जेल प्रशासन को दिया है।
अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय के न्यायालय में चल रहे सीबीआई के गवाह की मौत मामले में झूठा प्रार्थनापत्र देने में गवाह पेश हुआ। वहीं इस मामले में लिखे दूसरे मुकदमे में उसके भाई की गवाही पूरी हो गई। चाचा के खिलाफ दर्ज फर्जी टीसी मामले में भी सुनवाई हुई , लेकिन तिहाड़ जेल में बंद चाचा की नेटवर्क न आने से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात नहीं हो पाई।
जिस पर न्यायालय ने इन मुकदमों की सुनवाई के लिए पांच अक्तूबर की तारीख तय की है। आरोपी चाचा के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि इन मुकदमाें के साथ शनिवार को सीजेएम न्यायालय में चल रहे अभिलेखों में सफेदा लगाने का मामला, अपर सत्र न्यायाधीश छह के न्यायालय में प्राणघातक हमले व जीआरपी के दोनों मुकदमों में फैसला भी सुनाया जा सकता है।