फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: man death in hospital, court marriage was done six months ago

उन्नाव: ससुराल में युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, छह माह पहले की थी कोर्ट मैरिज

Wed, 10 Jun 2020 02:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Jun 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
Unnao:  man death in hospital, court marriage was done six months ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बीघापुर में एक महीने पहले गुजरात से लौटा प्रवासी श्रमिक सोमवार को पत्नी से मिलने अपनी सुसराल गया। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। ससुरालीजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने 6 महीने पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


मृतक की मां ने ससुरालवालों पर बेटे के साथ मारपीट करने और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। एसओ हरप्रसाद अहरवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीघापुर थाना क्षेत्र के दांदामऊ निवासी रोहित कुमार (30) पुत्र मुन्नीलाल ने छह माह पूर्व बारासगवर थाना क्षेत्र के लालगंज प्रथम निवासी रमेश की बेटी शांति से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


विवाह के 10 दिन बाद वह पत्नी को लेकर सूरत चला गया और वहां एक कपड़ा फैक्टरी में नौकरी करने लगा। दो माह सूरत में रुकने के बाद वह पत्नी को फिर से उसके मायके छोड़कर सूरत लौट गया। लॉकडाउन होने से वह वहीं फंस गया। 8 मई को वह घर लौटा और पत्नी से फोनकर ससुराल आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिस पर पत्नी और उसके परिजनों ने उसे सूरत से आने व लॉकडाउन चलने की बात कह आने से मना कर दिया। जिस पर वह ससुराल नहीं गया। सोमवार दोपहर 8 जून को वह ससुराल पहुंचा। जहां अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। रोहित की मां सुमन का आरोप है कि ससुरालीजनों ने बेटे के साथ मारपीट की और उसे जहर खिलाकर घर के बाहर फेंक दिया।

इलाज कराने की जगह घर में ताला लगाकर सभी भाग निकले। बेटे ने फोन कर उसे जानकारी दी। जिस पर उसने 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद से उसे सीएचसी बीघापुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक रोहित की मां ने उसकी पत्नी, सास, ससुर व साले पर बेटे को जहर देकर मार डालने की तहरीर दी है। एसओ हरप्रसाद अहरवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed