फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: main accused who killed a child by firing was arrested in an encounter

Unnao: फायरिंग कर बच्चे की जान लेने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 04:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Sep 2025 04:27 PM IST
सार

Unnao News: मुख्य आरोपी कोतवाली क्षेत्र में ही जंगल में छिपा था। पैर में गोली लगी अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Unnao: main accused who killed a child by firing was arrested in an encounter
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगाघाट कोतवाली के गगनीखेड़ा में आपसी विवाद में रविवार रात ताबड़तोड़ करीब दस राउंड फायरिंग करने की घटना में पड़ोस में रहने वाले दस साल के बच्चे की माैत हो गई थी। घटना में आरोपियों को तलाश कर रही पुलिस ने सोमवार दोपहर जंगल में छिपे मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गगनीखेड़ा में आपसी रंजिश में दो पक्षों में रविवार रात करीब 10:30 बजे फायरिंग हुई थी। शोर सुनकर घर से बाहर निकले पड़ोसी सोनू के दस साल के बेटे अजीत की सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। मृत बच्चे के पिता सोनू की तहरीर पर पुलिस ने अशोक निषाद, उसके भाई विनोद, उनके भांजे लल्लू, अमित और सुरेश निषाद के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में पाया गया कि अशोक द्वारा चलाई गई गोली से बच्चे अजीत की मौत हुई। अशोक की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही पुलिस को सोमवार दोपहर पता चला कि अशोक इसी कोतवाली क्षेत्र के लखनापुर पंचायत भवन के आगे कीकर के जंगल में छिपा है। कोतवाली पुलिस और स्वाट ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख अशोक ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अशोक के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी अशोक के पैर में गोली लगी है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed