फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: In a mutual dispute worker killed another

Unnao: स्लाटर हाउस में श्रमिक की चापड़ मारकर हत्या, पेट में किए चार-पांच वार

Sat, 11 May 2024 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 May 2024 08:30 PM IST
सार

Unnao News: स्लाटर हाउस दो श्रमिकों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक साथी ने दूसरे पर चापड़ से वार कर श्रमिक को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Unnao: In a mutual dispute worker killed another
श्रमिक की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्लाटर हाउस में मांस काटने के दौरान शनिवार शाम दो श्रमिकों में विवाद हो गया। गुस्से में नजदीक खड़े श्रमिक ने साथी पर चापड़ से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। कानपुर के रेजेंसी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को चापड़ सहित हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बहराइच जिले के थाना नानपारा निवासी बेल्डरन टोला निवासी बाबू (35) अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एग्रीकॉम स्लाटर हाउस में डेढ़ साल से काम कर रहा था। इसी स्लाटर हाउस में उसका बड़ा भाई एजाज भी काम करता है। यहीं पर गोंडा जिला व कस्बा निवासी नूर मोहम्मद भी काम करता है। नूर मोहम्मद पहले से कार्यरत होने पर खुद को बाबू से वरिष्ठ मानता था। शनिवार को बाबू और नूर मोहम्मद आसपास खड़े होकर मांस काट रहे थे। नूर मोहम्मद ने बाबू को दूर जाकर काम करने को कहा। इस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए नूर मोहम्मद ने बाबू के पेट और सीने पर चापड़ से ताबड़तोड़ करीब चार-पांच बार हमाल कर घायल कर दिया। वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। इसी यार्ड में काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने भाग कर मैनेजर मो. शान फारुकी और घायल श्रमिक के बड़े भाई एजाज को घटना की जानकारी दी। दोनों पहुंचे और हमलावर को पकड़ लिया। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। फैक्टरी प्रबंधन ने बेहतर इलाज के लिए कानपुर रीजेंसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस ने हत्यारोपी नूर मोहम्मद को चापड़ सहित गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों श्रमिकों में काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। शनिवार को भी मांस काटने के दौरान विवाद हुआ और हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई एजाज की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था बाबू
भाई एजाज ने बताया कि वह तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। एजाज तो यहां पहले से ही काम कर रहा था। लेकिन बाबू पिछले साल ही काम पर आया था। दोनों भाई किराये का कमरा लेकर रहते थे घटना के समय एजाज भी स्लाटर हाउस में ही कुछ दूरी पर काम कर रहा था। घटना की सूचना उसने फोन से परिजनों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed