फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Husband was getting married for the second time, wife reached guest house

Unnao : दूसरी शादी कर रहा था पति, गेस्ट हाउस पहुंची पत्नी, घंटों चला हंगामा

Thu, 18 May 2023 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 May 2023 12:34 AM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि वह दूल्हे की पहली पत्नी है। उसे बताए बिना पति दूसरी शादी कर रहा है। घंटों हंगामे में कोई निष्कर्ष न निकलने पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर गई।

विज्ञापन
Unnao: Husband was getting married for the second time, wife reached guest house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के आईबीपी चौराहे के पास एक गेस्ट हाउस में मंगलवार रात एक महिला पुलिस के साथ पहुंची और वहां हो रही शादी को अवैध बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि वह दूल्हे की पहली पत्नी है। उसे बताए बिना पति दूसरी शादी कर रहा है। घंटों हंगामे में कोई निष्कर्ष न निकलने पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर गई। महिला की तहरीर पर ससुराल वालों समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न और बिना तलाक दूसरी शादी करने की रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलगंज मूल निवासी शबा बानो शहर की आवास विकास कालोनी ए ब्लाक में रहती है। मंगलवार रात वह सदर कोतवाली पुलिस को लेकर शहर के आईबीपी चौराहा स्थित गेस्ट हाउस पहुंची और शादी रुकवाने की मांग की। उसका कहना था कि जो दूल्हा है वह उसका पति इमरान अहमद है। 14 अक्तूबर 2021 को उसका निकाह हुआ था। इसके बाद से ही पति के अलावा सास हमीदा, ननद साहिन, ससुर अनवार दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन


उस पर दहेज में डेढ़ लाख रुपये और कार लाने का दबाव बनाया गया। न लाने पर तलाक देने की बात कही गई। पति ने तीन तलाक देकर उसे ससुराल से भगा दिया। दही थाने में सुलह होने के बाद भी ससुराल पक्ष उसे लेने नहीं आया। इसी बीच पति ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा डाल दिया जो अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच शहर के जेल चौकी क्षेत्र निवासी मौनिस सिद्दीकी, नसीम हाजी व अकरम ने ससुराल वालों से साठगांठ कर इमरान की मंगलवार को मैविस के साथ दूसरी शादी करा दी। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि पहली पत्नी से तलाक न होने के बावजूद दूसरी शादी करने का मामला सामने आया। महिला की तहरीर पर ससुराल वालों के साथ दूसरी शादी कराने वाले कुल आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed