फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao girl also dies in accident at New Delhi railway station

UP: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में उन्नाव की बच्ची की भी मौत, भगदड़ में हाथ छूटा और भीड़ ने कुचल दिया

Sun, 16 Feb 2025 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Feb 2025 10:13 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में उन्नाव की बच्ची की भी जान चली गई। स्टेशन पर भगदड़ में हाथ छूटा और भीड़ ने बच्ची को कुचल दिया।

विज्ञापन
Unnao girl also dies in accident at New Delhi railway station
रिया सिंह उर्फ आयु (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम हुए हादसे में मृत यात्रियों में उन्नाव की भी एक बच्ची भी शामिल है। मूल रूप से बीघापुर तहसील क्षेत्र का रहने वाला परिवार दिल्ली में 12 साल से रहता है। बच्ची माता-पिता के साथ प्रयागराज जाने के लिए स्टेशन पहुंची थी और भगदड़ में कुचल कर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बीघापुर तहसील के थाना बिहार के अकवारा गांव निवासी ओपी सिंह दिल्ली में एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में नौकरी करते हैं और परिवार सहित वहीं रहते हैं। रविवार को छुट्टी होने से वह शनिवार शाम को पत्नी अमिता और दो बेटियां अनन्या सिंह (13) व रिया उर्फ आयु सिंह (9) के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। उन्होंने ट्रेन के लिए रिजर्वेशन कराया था। अकवारा गांव निवासी उनके रिश्तेदार एडवोकेट विजय सिंह ने बताया कि ओपी सिंह ने फोन पर हादसे की सूचना दी है। बताया है कि वह शाम को परिवार को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर हजारों यात्रियों की भीड़ थी। बेतहाशा भीड़ और परिवार साथ होने से उन्होंने प्रयागराज न जाने का फैसला किया और घर लौटने लगे। वह सीढि़यों पर थे तभी अचानक ट्रेन का प्लेटफार्म बदल जाने का अनाउंसमेंट हुआ तो हजारों की भीड़ में भगदड़ मच गई। इसी दौरान छोटी बेटी रिया का हाथ छूट गया और वह गिर गई। एक सरिया उसके सिर में घुस गया था, बेकाबू भीड़ मासूम बच्ची को कुचलते हुए निकल गई और उसकी मौत हो गई। अकवारा गांव निवासी रिश्तेदार विजय सिंह ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए निकले हैं और अभी रास्ते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed