फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Case News: Action on those who propagate on Twitter

उन्नाव कांड: ट्विटर हैंडल पर दुष्प्रचार करने वालों पर शिकंजा, नोटिस पर न आए तो होगी गिरफ्तारी

Thu, 25 Feb 2021 01:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Feb 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Unnao Case News: Action on those who propagate on Twitter
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में असोहा कांड में ट्विटर हैंडल पर भ्रामक तथ्यों का दुष्प्रचार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आईटी एक्ट के तहत नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने सभी के अकाउंट की कैलिफोर्निया स्थित ट्विटर मुख्यालय से डिटेल मंगाई है।
विज्ञापन


अकाउंट संचालकों को नोटिस जारी कर उन्हें तलब किया जाएगा। न आने पर विवेचक की ओर से न्यायालय से गैर जमानती वारंट लेकर गिरफ्तार किया जाएगा। असोहा में तीन दो किशोरियों की हत्या व तीसरी को जान से मारने की कोशिश की घटना में नौ ट्विटर हैंडल के जरिये भ्रामक तथ्यों को पोस्ट कर दुष्प्रचार किया गया था।
विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ सदर कोतवाली में बलवा के लिए उकसाने व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच कोतवाली के अपराध निरीक्षक सुधीर चंद्र पांडेय को दी गई है। विवेचक ने बताया कि अकाउंट को चलाने वाले की सही डिटेल पता करने के लिए कैलिफोर्निया दफ्तर को मेल भेजी गई है। जल्द डिटेल मिलने की उम्मीद है। डिटेल आते ही सभी ट्विटर हैंडल संचालकों को नोटिस देकर तलब किया जाएगा। उनके न आने पर न्यायालय से गैर जमानती वारंट लेकर गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट
दुष्प्रचार करने के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने पूर्व सांसद डॉ. उदित राज, निलिम दत्ता, मोजो स्टोरी, जनजागरण लाइव, सूरज कुमार बौद्ध, विजय आंबेडकर, अभय कुमार आजाद, राहुल कुमार दिवाकर, नवाब सतपाल तनवार पर बलवा के लिए लोगों को उकसाने व आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed