{"_id":"615eae918ebc3e7637774b00","slug":"unnao-body-of-the-killer-who-was-released-on-bail-was-found-in-the-bush","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: जमानत पर छूटे हत्यारोपी का झाड़ी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: जमानत पर छूटे हत्यारोपी का झाड़ी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 07 Oct 2021 01:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र लालपुर गांव के बाहर हत्या के मामले में जमानत पर छूटकर आए 25 वर्षीय युवक का झाड़ियों में शव पड़ा मिला। 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था और उसके बाद से लापता हो गया था।
शव पुराना होने से कंकाल का रूप ले चुका है। मृतक के चचेरे भाई ने कोतवाली में गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जता नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र लालपुर निवासी बबलू राठौर (25) का शव गांव से 500 मीटर दूर झाड़ियों से बदबू आने पर ग्रामीणों ने देखा।
शव लगभग कंकाल का रूप ले चुका था। मृतक के चचरे भाई रजनीश ने उसकी पैंट से शव की पहचान की है। शव लगभग 15 दिन पुराना होने से खराब हो गया है। 6 जनवरी 2021 को बबलू ने पड़ोस की दुलारी (40) पत्नी बाबूलाल की सिर में डंडे से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बबलू पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था।