{"_id":"67a36bc9e483c6f446049bf4","slug":"unnao-body-of-retired-soldier-found-in-forest-murder-charges-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सेवानिवृत्त फौजी का जंगल में मिला शव, पोस्टमार्टम में सीने में वजनी चीज से वार की पुष्टि, पसलियां भी टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेवानिवृत्त फौजी का जंगल में मिला शव, पोस्टमार्टम में सीने में वजनी चीज से वार की पुष्टि, पसलियां भी टूटीं
Wed, 05 Feb 2025 07:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:20 PM IST
सार
Unnao News: सेवानिवृत्त फौजी का जंगल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम में सीने में वजनी चीज से वार होने की पुष्टि हुई है। पसलियां भी टूटी मिलीं।
विज्ञापन
शिवराम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मझरा गांव में अमरूद के फसल की रखवाली कर रहे सेवानिवृत्त फौजी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पेड़ के नीचे मिला। पोस्टमार्टम में पसलियां टूटी पाई गई हैं। इससे सीने में वजनी हथियार से या किसी जानवर के हमले का अनुमान है। बेटे ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बाराबंकी के मूल निवासी शिवराम (55) ने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद तीन साल पहले अचलगंज के मझरा में छह बीघा जमीन खरीदकर अमरूद की बागवानी की थी। इसी गांव में घर भी बनाया था। शिवराम के बेटे सौरभ ने बताया कि वह बहन स्वाति के साथ कानपुर में पढ़ने जाता है। मंगलवार शाम को कोचिंग पढ़कर आया तो पिता के घर न आने का पता चला।
तलाश की तो देखा कि एक पेड़ के नीचे पिता का शव पड़ा हुआ था। पैंट में मोबाइल भी था। बेटे के मुताबिक पिता का गांव के ही कुछ लोगों से पिछले दिनों झगड़ा भी हुआ था। सौरभ ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।