फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao ANM controversy

उन्नाव एएनएम विवादः तूल पकड़ने लगा मामला, चिकित्सा प्रभारी और बाबू के दर्ज हुए बयान

Mon, 08 Oct 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Unnao ANM controversy
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। एएनएम की शिकायत पर एडी के जांच करने के बाद अब जिला स्तर पर नई जांच शुरू हो गई है। सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी और बाबू के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं एएनएम को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक एएनएम ने स्वास्थ्य केंद्र के बाबू पर अभद्रता का आरोप लगाया था। एएनएम ने मामले की शिकायत प्रभारी से की थी। मामले को दबा दिया गया था। ऐसे में पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। यहां सुनवाई नहीं हुई। इस बीच मामला शासन तक पहुंच गया। इस पर एडी अतुल कुमार मिश्रा स्वास्थ्य केंद्र जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, बाबू और एएनएम के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में उन्होंने बाबू व प्रभारी को क्लीन चिट दे दी थी। एडी की जांच के बाद अब जिला स्तर पर भी जांच शुरू हो गई है। सीएमओ डा. लालता प्रसाद के आदेश पर मियागंज स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार और बाबू मनोज कुमार के बयान दर्ज कराए गए हैं। सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने बताया कि जल्द ही एएनएम के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed