फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Angry young man jumped into a well by scolding family members for drinking alcohol

उन्नाव: शराब पीने पर परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, घर में मचा कोहराम

Wed, 27 May 2020 01:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Angry young man jumped into a well by scolding family members for drinking alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a
उन्नाव जिले के सफीपुर कस्बे में नशे की हालत में युवक गांव के पास कुएं में कूद गया। पुलिस ने उसे बचाने के लिए लगभग दो घंटे पसीना बहाया पर सफल नहीं हो सके। शव कुएं से बाहर निकलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के महंदीखेड़ा गांव निवासी अर्जुन (18) पुत्र दूबरि ने मंगलवार सुबह पहले खूब शराब पी। परिजनों के डांटने पर गुस्से में वह उठा और गांव के बाहर कुएं में छलांग लगा दी। उसे कुएं में कूदता देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने परिजनों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे पानी भरे कुंए से अर्जुन को निकालने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। दो घंटे बाद उसका शव कुएं से बाहर निकला तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव से बिलख रहे पिता दूबरि ने बताया कि अर्जुन चार बेटियों में इकलौता था। उसे शराब पीने के लिए मना किया तो कुएं में छलांग लगा दी। कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया है। अर्जुन की मौत से उसकी मां रूपवती व बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed