फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident The girl was learning to drive a car hit a young man death father and daughter absconded

Unnao Accident: कार चलाना सीख रही थी युवती, युवक को मारी टक्कर…मौत, हादसे के बाद पिता-पुत्री फरार

Sat, 18 Jan 2025 09:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Jan 2025 09:46 AM IST
सार

Unnao News: मृतक के छोटे भाई अंकित के अनुसार युवती, पिता के साथ कार चलाना सीख रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। कार्यवाहक थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है। कार को कब्जे में लिया है। कार किसकी और हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Unnao Accident The girl was learning to drive a car hit a young man death father and daughter absconded
unnao road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के अचलगंज क्षेत्र में कार चलाना सीख रही युवती ने सड़क किनारे पतावर काट युवक को टक्कर मार दी। युवक और पास में खड़ी उसकी बाइक नहर में गिर गई। युवक के ऊपर कार भी गिर गई। हादसे के बाद कार सवार पिता-पुत्री भाग गए। कार के नीचे दबे युवक को जब तक लोग निकाल पाते, उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

अचलगंज के नेवरना गांव निवासी मनोज चौरसिया (38) पान की खेती करते थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह बाइक से चपरी गांव के पास नहर पटरी किनारे बाइक खड़ी करके, भीठ में लगाने के लिए पतावर काटने लगे। इसी दौरान नेवरना गांव निवासी युवक, बेटी को कार चलाना सिखा रहा था। बेकाबू कार ने पतावर काट रहे मनोज और उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

कार भी नहर में जाकर पलट गई
मनोज बाइक सहित नहर में गिर गए और उनके ऊपर से कार भी नहर में जाकर पलट गई। चपरी गांव निवासी रिषभदेव सिंह ने पुलिस को सूचना दी। डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नीचे दबे मनोज को निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां शांति देवी और तीन भाई बेहाल हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
छोटे भाई अंकित के अनुसार युवती, पिता के साथ कार चलाना सीख रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। कार्यवाहक थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है। कार को कब्जे में लिया है। कार किसकी और हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

चार साल की बच्ची के सिर से पहले मां, अब पिता का छिना साया
घटना का शिकार हुए मनोज की चार साल की बेटी खुशी है। डेढ़ साल पहले उसकी निशा की प्रसव के दौरान संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पिता ही उसका पालन-पोषण कर रहे थे। इस घटना से अब बच्ची के सिर से पिता का भी साया छिन गया।

डेढ़ साल में परिवार के तीसरे सदस्य की मौत से सदमे में परिवार
मनोज के छोटे भाई अंकित ने बताया कि डेढ़ साल में परिवार के तीसरे सदस्य की मौत हुई है। मनोज की पत्नी की मौत के छह माह बाद ही उसके सबसे बड़े भाई संतोष की मलेरिया के चलते मौत हो गई थी। परिवार इन दोनों मौतों के सदमें से उबरा भी नहीं था कि इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed