{"_id":"62cd2a23303ec1634f6148d2","slug":"unnao-accident-four-injured-including-inspector-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: आगरा में दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम हादसे का शिकार हुई, दरोगा समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: आगरा में दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम हादसे का शिकार हुई, दरोगा समेत चार घायल
Tue, 12 Jul 2022 01:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:33 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई। टायर फटने से कार सैफ्टी ग्रिल से टकरा गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले के कोतवाली बांगरमऊ क्षेत्र में देवखरी गांव के पास टायर फटने से कार सैफ्टी ग्रिल से टकराई। हादसे में दरोगा समेत चार लोग घायल हो गए। गोंडा जिले के थाना नवाबगंज में तैनात दरोगा पवन कुमार गिरि (45) को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दूसरा घायल चालक चंदन तिवारी (25) निवासी कुम्हारगंज जनपद अयोध्या को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दो सिपाही आंशिक घायल होने से सीएचसी में ही उनकी मरहमपट्टी की गई।
विज्ञापन